Breaking News
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
भारतीय सेना ने कसौली से ‘सूर्य ग्रीन – हिमालयन ओडिसी’ ईवी अभियान को हरी झंडी दिखाई
भारतीय सेना ने कसौली से ‘सूर्य ग्रीन – हिमालयन ओडिसी’ ईवी अभियान को हरी झंडी दिखाई
अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर
अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर
जसपाल राणा का निधन खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री
जसपाल राणा का निधन खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू
SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू

नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, दो दिनों में कमाए 46 करोड़

नंदमुरी बालकृष्ण की ‘अखंडा 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, दो दिनों में कमाए 46 करोड़

तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने दमदार अवतार के साथ लौटे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अखंडा 2’ ने 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जिसका असर बॉक्स ऑफिस पर भी साफ नजर आया। शुरुआती दो दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई कर अपनी मजबूत शुरुआत दर्ज की है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘अखंडा 2’ ने रिलीज के पहले दिन 22.5 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की। वहीं दूसरे दिन 15.6 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। खास बात यह है कि रिलीज से पहले स्पेशल शोज के जरिए फिल्म ने करीब 8 करोड़ रुपये कमा लिए थे। कुल मिलाकर अब तक फिल्म का कलेक्शन लगभग 46.17 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म जल्द ही 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की चुनौती

हालांकि, मौजूदा समय में सिनेमाघरों में फिल्म ‘धुरंधर’ का दबदबा बना हुआ है। यह फिल्म लगातार रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, ‘धुरंधर’ ने अब तक 276.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, जबकि नौवें दिन इसका कलेक्शन 36.50 करोड़ रुपये रहा। इस तुलना में ‘अखंडा 2’ का कलेक्शन फिलहाल ‘धुरंधर’ से पीछे नजर आ रहा है।

‘अखंडा 2’ की स्टारकास्ट और खास बातें

‘अखंडा 2’ में नंदमुरी बालकृष्ण दर्शकों को डबल रोल में नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की बड़ी खासियत है। उनके साथ इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा भी अहम भूमिका में दिखाई दे रही हैं, जिन्हें दर्शक ‘बजरंगी भाईजान’ से पहचानते हैं। इसके अलावा फिल्म में मुरली कृष्ण, संयुक्ता और जगपति बाबू जैसे अनुभवी कलाकार भी शामिल हैं।

यह नंदमुरी बालकृष्ण की इस साल की दूसरी रिलीज है। इससे पहले आई उनकी फिल्म ‘डाकू महाराज’ ने बॉक्स ऑफिस पर 90.93 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top