Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

नेशनल रिकार्ड तोडने वाली धिनिधी को भाया स्विमिंग पूल

नेशनल रिकार्ड तोडने वाली धिनिधी को भाया स्विमिंग पूल

कहा उत्तराखंड में मिली ओल्मपिक की बराबरी की सुविधाएं

देहरादून। स्विमिंग में पहले ही दिन तीन गोल्ड मेडल जीतकर तहलका मचाने वाली कर्नाटक की धिनिधी ने राष्ट्रीय खेल सुविधाओं को अंतराष्ट्रीय स्तर का बताया है। उन्होंने 200 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में नेशनल रिकॉर्ड तोडने के बाद कहा कि यहां मुकाबला करके ओल्मपिक जैसा फील आ रहा है।

तैराकी स्पर्धा में धिनिधी देश की नई सनसनी बनकर उभरी हैं। उन्होंनेविमेंस 200 मीटर फ्रीस्टाइल प्रतियोगिता में 2 मिनट 3.24 सेकंड का समय निकालकर गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा विमेंस 100 मीटर बटरफ्लाई में भी कर्नाटक की धिनिधी ने 1 मिनट 3.62 सेकंड का समय लेकर गोल्ड जीता। साथ ही 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाइल बटरफ्लाई प्रतियोगिता में भी धिनिधी की टीम ने गोल्ड मेडल जीता। तीन गोल्ड जीतने वाली खिलाडी ने कहा कि उन्हें इतने बेहतर इंतजाम मिलने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के चलते उन्हे डर था कि कहीं कम तापमान वाले स्वीमिंग पूल में उनका प्रदर्शन खराब न हो जाए, लेकिन यहां जिस तरह कंट्रोल्ड टेम्परेचर वाटर में मुकाबला करने का मौका मिला उससे उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ देने में आसानी हुई।

इस पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने तीन गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि स्विमिंग पूल में अत्याधुनिक तकनीक वाले उपकरण लगाए गये हैं । यहां पानी का तापमान तैराकों को उतना ही मिलेगा जितना ओल्मपिक जैसी प्रतियोगिताओं में होता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खुद खिलाड़ी से खेल सुविधाओं के बारे में ऐसी बात सुनना सुखद है, इससे लगता है कि हमारी कोशिश सफल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top