Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

एसजीआरआरयू में नवरंग डांडिया 2.0 की धूम

एसजीआरआरयू में नवरंग डांडिया 2.0 की धूम

माॅ दुर्गा के गुणगान से  हुआ नवरंग डांडिया का आगाज़

गरबा, डांडिया व पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों से यादगार बना नवरंग डांडिया

बंगाली, गुजराती व नवरात्री व्यंजन के साथ पहाड़ी व्यंजन भी बने कार्यक्रम का आकर्षण 

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में गुरुवार को  नवरंग डांडिया 2.0 की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने नवरात्र की पावन बेला पर माता रानी के विभिन्न स्वरूपों का गुणगान किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं व फैकल्टी सदस्यों ने गरबा व डांडिया नृत्य का जमकर लुत्फ उठाया। तेज रोशनी से नहाए जगमग पंडाल में एक ओर गरबा नृत्य तो दूसरी ओर पंजाबी, गुजराती बंगाली सहित पहाड़ी पकवान दर्शकों के लिए आकर्षण का विशेष केन्द्र रहे।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट महंत देवेन्द्र दास महाराज ने सभी प्रदेशवासियों व देशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। गुरुवार शाम को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर नवरंग डांडिया 2.0 का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दिवान, विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति डाॅ कुमुद सकलानी और कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने संयुक्त रूप दीप प्रज्जवलन कर किया।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ यशबीर दिवान ने इस अवसर पर कहा कि नवरंग डांडिया एसजीआरआर विश्वविद्यालय के प्रांगण में भक्ति, उत्साह एवम् उल्लास लेकर आया है। उन्होंने नवरंग डांडिया के आयोजन की सभी टीमों को बधाई दी।  विश्वविद्यालय के स्टूडेंट काउंसिल की ओर से आयोजित नरंग डांडिया 2.0 का शुभारंभ गणेश वंदना व दुर्गा पूजा के साथ  हुआ।

स्कूल आॅफ ह्युमैनिटीज़ के रश्मी एण्ड ग्रुप ने धनुची नृत्य से माहौल को भक्तिमय बना दिया। धनुची नृत्य दुर्गा पूजा का एक अहम हिस्सा है। यह एक पारंपरिक बंगाली नृत्य है और इसे शक्ति नृत्य भी कहा जाता है। स्कूल आॅफ मैनेजमेंट एण्ड कामर्स स्टडीज़ के स्नेहा यादव एण्ड ग्रुप ने गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। स्कूल आॅफ एजुकेशन के श्वेता एण्ड ग्रुप ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल आॅफ बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज़ के छात्र-छात्राओं ने नवरात्रि महिमा का मनमोहक मंचन किया। विश्वविद्यालय की छात्राओं ने राजस्थानी लोक विरासत के माध्यम से मां शक्ति के विभिन्न स्वरूपों का मार्मिक मंचन किया। श्वेता जोशी एण्ड ग्रुप ने गरबा एवम् डांडिया की एक के बाद एक प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद गरबा, डांडिया नृत्य ने पांडाल में मस्ती का माहौल बना दिया। डीजे के हाई वोल्टेज साउंड पर फैकल्टी सदस्यांे व छात्र-छात्राओं ने जमकर डांस किया। डांडिया गीतों का सुरूर छात्र-छात्राओं पर देर रात तक चढ़ा रहा। मंच संचालन आकृति थापा ने किया।

नवरंग डांडिया का हिस्सा बनने के लिए विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। सजीले आधुनिक एवम् पारंपरिक परिधानों में युवाओं की कमाल करती कदमताल और अंदाज के बीच मैदान तालियांे से गूंजता रहा।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय समन्वयक डाॅ आर.पी.सिंह, नवरंग डांडिया के चेयरपर्सन डाॅ अरुण कुमार, डाॅ बलबीर कौर, डाॅ इशा शर्मा, डाॅ दीपक सोम, डाॅ मनीष मिश्रा, आईक्यूएसी निदेशक प्रोफेसर सुमन बिज, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. डाॅ. कंचन जोशी के साथ विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, फेकल्टी सदसयों सहित हजारों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top