Breaking News
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
पर्यटन सीजन में खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, होटल-रेस्तरां से अधिक नमूने लेने के निर्देश
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल”  राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
27 जुलाई से शुरू होगा “डिजिटल यूथ फेस्टिवल” राज्य युवा महोत्सव के अंतर्गत युवाओं को मिलेगा फिटनेस, संस्कृति एवं डिजिटल प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट के बीच सरकार अलर्ट मोड में, ग्रामीण सड़कें जल्द खोलने के निर्देश
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने वीर सैनिकों, पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं का किया सम्मान
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, उत्तराखंड की राजनीति में शोक की लहर
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
नैनीताल में उद्योग मित्र बैठक: सीडीओ ने उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश
जनता मिलन में आयुक्त दीपक रावत का एक्शन, भूमि विवाद से लेकर धोखाधड़ी तक कई मामलों में दिए तत्काल निर्देश

‘निशानची’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, दो दिन में कमाए सिर्फ 34 लाख रुपये

‘निशानची’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, दो दिन में कमाए सिर्फ 34 लाख रुपये

शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर कई नई फिल्मों ने एंट्री ली। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में रही अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’, जबकि अनुराग कश्यप की गैंगस्टर ड्रामा ‘निशानची’ भी उसी दिन रिलीज़ हुई। हालांकि उम्मीदों के विपरीत ‘निशानची’ की शुरुआत बेहद फीकी रही और फिल्म पहले ही दिन दर्शकों को थिएटर तक खींचने में नाकाम दिखी।

पहले दिन निराशाजनक कलेक्शन
रिलीज़ डे पर फिल्म ने सिर्फ 9 लाख रुपये का कारोबार किया। शनिवार यानी दूसरे दिन हल्की बढ़त तो दिखी, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दूसरे दिन 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया।

दो दिन का टोटल कलेक्शन
दोनों दिनों को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन महज़ 34 लाख रुपये तक ही पहुंच पाया है। लगभग 25 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म के लिए यह आंकड़ा काफी निराशाजनक माना जा रहा है। शुरुआती प्रदर्शन से ही यह अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिल्म का सफर कठिन रहने वाला है।

कलाकार और किरदार
फिल्म ‘निशानची’ के जरिए शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के पोते ऐश्वर्य ठाकरे ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उनके साथ वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

कहानी की झलक
कहानी दो जुड़वा भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक-दूसरे की तरह दिखते तो हैं लेकिन उनकी सोच और मूल्य बिल्कुल अलग हैं। फिल्म में भाईचारे, विश्वासघात, प्रेम और मुक्ति जैसे भावों को पेश किया गया है, साथ ही एक्शन, रोमांस और ड्रामा का मिश्रण दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश करता है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top