Breaking News
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
पशु हेल्पलाइन 1962 पर रिस्पॉन्स नहीं मिलने से डीएम नाराज, संबंधित कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
गैरसैंण में दो विधानसभा सत्र आयोजित करना सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक: सीएम धामी
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
हल्द्वानी में फार्मर रजिस्ट्री को लेकर डीएम ने किसानों से की अपील
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज

‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम

‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम

साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ अब सिनेमाघरों के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। एच. विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर विजय के फैंस के बीच खास उत्साह है, क्योंकि इसे उनके एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म 21 अगस्त से ZEE5 पर स्ट्रीम की जाएगी।

इस दिन OTT पर देख सकेंगे ‘जन नायकन’

कई बार रिलीज डेट में बदलाव के बाद ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। थिएटर रिलीज के करीब एक महीने बाद अब फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। 21 अगस्त से दर्शक इसे घर बैठे ZEE5 पर देख सकेंगे।

बॉक्स ऑफिस पर ऐसा रहा प्रदर्शन

‘जन नायकन’ ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 227.14 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन लगभग 320.34 करोड़ रुपये रहा। हालांकि फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली, लेकिन विजय के प्रशंसकों के लिए इसका महत्व अलग रहा।

विजय के फिल्मी सफर का आखिरी पड़ाव

‘जन नायकन’ को विजय के फिल्मी करियर की अंतिम फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है। फिल्मों के बाद विजय ने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने का फैसला किया है। ऐसे में उनके फैंस के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि इसके बाद वह बड़े पर्दे से दूरी बनाकर राजनीतिक सफर पर फोकस कर रहे हैं।

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

फिल्म का निर्देशन और लेखन एच. विनोद ने किया है। विजय के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रियामणि और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है, जबकि इसके गाने विवेक ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण वेंकट के नारायण ने केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है।

अब सिनेमाघरों में फिल्म नहीं देख पाए विजय के प्रशंसकों के पास इसे घर बैठे देखने का मौका है। ‘जन नायकन’ 21 अगस्त से ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top