Breaking News
SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू
SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 870 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के करीब
वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 870 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,400 के करीब
प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दून दौरा आज से: IMA पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दून दौरा आज से: IMA पासिंग आउट परेड में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी
पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण

पीएम मोदी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इंडी गठबंधन पर बरसे, कहा कांग्रेस को भ्रष्टाचार करने में 70 साल लगे लेकिन आप वाले तो…..

पीएम मोदी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन इंडी गठबंधन पर बरसे, कहा कांग्रेस को भ्रष्टाचार करने में 70 साल लगे लेकिन आप वाले तो…..

वीरों का अपमान करती है इंडी गठबंधन – पीएम मोदी

चंडीगढ़। पंजाब में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी होशियारपुर में पहुंचे। रामलीला ग्राउंड में वे इंडी गठबंधन पर खूब बरसे। मोदी ने कहा कि मैं अभी चुप बैठा हूं, जिस दिन मोदी मुंह खोलेगा तुम्हारी सात पीढ़ी का हिसाब निकाल कर बाहर रख देगा। मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन के लोग मुझे नई-नई गालियां देते हैं। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार में डबल पीएचडी कर लिया है। अब आम आदमी पार्टी भी इसमें जुड़ गई है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार करने में 70 साल लगे लेकिन आप वाले तो जन्म से ही भ्रष्टाचारी पैदा हुए हैं। चुनाव में इन्होंने नशे को लेकर भाषण दे देकर पंजाब को बदनाम कर दिया और सरकार बनते ही नशे को ही अपनी कमाई का साथी बना लिया। पंजाब में खेती और उद्योग को बर्बाद कर दिया। नारी उत्पीड़न में भी यह सबसे आगे हैं।

मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन वाले वीरों का अपमान करते हैं। इन्होंने जनरल बिपिन रावत को गली का गुंडा कहा था। यह सेना का अपमान था। कांग्रेस राज में सेना को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। तेजस फाइटर प्लेन के प्रोजेक्ट को ठंडा बस्ते में डाल दिया था। वन रैंक वन पेंशन के लिए सवा लाख करोड़ रुपये हमारी सरकार ने खर्च किया। हमारा लक्ष्य भारतीय सेना को सबसे ज्यादा आधुनिक बनाना है। मोदी ने कहा कि सेना 26 जनवरी में परेड के लिए नहीं दुश्मन से लड़ाई के लिए तैयार की जाती है। मुझे गालियां दो लेकिन देश की सेना का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं करूंगा।

रैली में मोदी ने बड़ा एलान किया कि आदमपुर हवाई अड्डे का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने होशियारपुर से भाजपा प्रत्याशी अनीता सोमप्रकाश और आनंदपुर साहिब से सुभाष शर्मा को वोट देने की अपील की। पीएम ने कहा कि गरीब कल्याण मेरी सरकार की बहुत बड़ी प्राथमिकता है और इसमें गुरु रविदास जी की प्रेरणा है। गुरु रविदास जी कहते थे- ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न छोट-बड़ो सब सम बसे, रैदास रहै प्रसन्न।

चुनाव की इस भागदौड़ में भी हमारी सरकार एक पल भी व्यर्थ नहीं कर रही है। सरकार बनते ही अगले 125 दिन में क्या होगा?… इसके रोडमैप पर काम कर लिया गया है। इसमें भी 25 दिन विशेष तौर पर युवाओं के लिए रखे गए हैं। अगले 5 साल में कौन से बड़े निर्णय लेने हैं, इसकी भी रुपरेखा खींची जा चुकी है। अगले 25 साल के विजन पर भी हमारी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के स्वार्थ और वोट बैंक की राजनीति ने देश का बहुत नुकसान किया है। वोट बैंक के प्रति अपने प्यार के कारण देश के बंटवारे के समय करतारपुर साहिब पर अपना अधिकार नहीं जता पाए। यही लोग हैं, जो अपने वोट बैंक के लिए लगातार राम मंदिर का विरोध करते रहे। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इंडी गठबंधन सीएए का विरोध कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top