Breaking News
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

दुलकर सलमान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ का दमदार टीजर जारी, अभिनेता मध्यमवर्गीय बैंकर की भूमिका में आए नजर

दुलकर सलमान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ का दमदार टीजर जारी, अभिनेता मध्यमवर्गीय बैंकर की भूमिका में आए नजर

साउथ अभिनेता दुलकर सलमान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लकी भास्कर को लेकर चर्चा में है। अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे होने पर फिल्म से अपना पहला लुक जारी किया था। वहीं अब फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने लकी भास्कर का मजेदार टीजर जारी किया है, जिसमें बॉम्बे के मगाडा बैंक में एक कैशियर के रूप में दुलकर के चरित्र की एक झलक पेश की गई है।

टीजर में फिल्म की कहानी की छोटी से झलक देखने को मिली। टीजर वीडियो में दिखाया गया कि भास्कर बने दुलकर सलमान एक बैंकर की भूमिका निभाते हैं, जो फिल्म में एक काल्पनिक मगध बैंक में काम करते हैं। ऐसा लगता है कि वे रोज-रोज जागने, कपड़े पहनने, ट्रैफिक से बचने और कभी-कभी बैंक में जाकर केवल सिर हिलाने से थक चुके हैं। वे एक आम व्यक्ति हैं, जो अपना पूरा दिन दूसरों के लिए पैसा गिनने में बिताते हैं, लेकिन एक दिन उनके पास अचानक बहुत सारा पैसा आ गया, जिससे सभी को आश्चर्य हुआ कि उन्होंने यह पैसा कैसे कमाया।

टीजर में मीनाक्षी चौधरी को उस महिला के रूप में भी दिखाया गया है, जिससे दुलकर प्यार करते हैं। इससे पहले इस साल फरवरी में दुलकर ने फिल्म से अपना पहला लुक साझा किया था, जिसमें उन्होंने चश्मे के साथ फॉर्मल कपड़े पहने थे। पोस्टर में 100 रुपये के कई नोट भी रखे हुए थे और इधर-उधर पड़े हुए थे, जिसमें उनका किरदार गंदगी के बीच घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। अभिनेता के रेट्रो लुक को देखते हुए प्रशंसक फिल्म की कहानी के बारे में कुछ और जानने के लिए उत्सुक थे।

वहीं बात करें फिल्म की रिलीज के बारे में तो सीथारा एंटरटेनमेंट द्वारा फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के सहयोग से निर्मित यह फिल्म तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। फिल्म के संगीतकार जीवी प्रकाश कुमार हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म इस साल जुलाई में रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top