Breaking News
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धर्मपत्नी गीता धामी के साथ मनाया करवाचौथ पर्व

प्रधानमंत्री मोदी यूपी की सात लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार, आज पहुचेंगे कानपुर 

प्रधानमंत्री मोदी यूपी की सात लोकसभा सीटों पर करेंगे चुनाव प्रचार, आज पहुचेंगे कानपुर 

यहाँ देखे प्रधानमंत्री मोदी के 2 दिन का कार्यक्रम

लखनऊ। तीन चरण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब चौथे और पांचवें चरण की लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों का प्रचार कर माहौल गरमाएंगे। फिलहाल प्रधानमंत्री 2 दिनों तक लगातार यूपी में सात लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार करेंगे। प्रधानमंत्री शनिवार में कानपुर और अकबर पुर लोकसभा सीट पर चुनाव करेंगे। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री शनिवार को सबसे अकबरपुर लोकसभा के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित गुमटी नंबर 5 के पास गुरुद्वारा में मत्था टेकेंगे, इसके बाद वहीं से खोया मंडी तिराहा कालपी रोड तक रोड शो करेंगे।प्रधानमंत्री रविवार को भी यूपी के चुनावी दौरे पर इटावा पहुंचेंगे।

यहां पर भरथना विधानसभा क्षेत्र में इटावा, कन्नौज और मैनपुरी लोकसभा सीट के  प्रत्याशियों के लिए जनसभा करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री धौरहरा, सीतापुर और खीरी लोकसभा सीट के लिए हरगांव विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। यहां की सभा करने के बाद प्रधानमंत्री शाम को अयोध्या पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री वहां श्रीरामलाला का दर्शन करेंगे। इसके बाद सुग्रीव किला से लता मंगेशकर चौक तक रोड शो करके माहौल बनाएंगे।

प्रधानमंत्री के चारों तरफ सुरक्षा घेरा रहेगा। साथ ही इस तरह की व्यवस्था की गई है कि 360 डिग्री पर निगरानी हो सके। जो स्नाइपर्स दिल्ली से कानपुर आए हैं। उन्हें भी ऐसे स्ट्रेटजिक प्वाइंट्स पर तैनात किया गया है कि प्रधानमंत्री की दूर से भी चारों तरफ से निगरानी हो सके। इसी तरह जिन पुलिस कर्मियों को रूफटॉप पर दूरबीन के साथ तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top