Breaking News
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम  ने दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री से मिले रामनगर व घनसाली के विधायक, भाजपा की नई कार्यकारिणी जल्द

मुख्यमंत्री से मिले रामनगर व घनसाली के विधायक, भाजपा की नई कार्यकारिणी जल्द

शिष्टाचार भेंट और भाजपा की नई कार्यकारिणी की तैयारी

देहरादून: कैंप कार्यालय में आज मुख्यमंत्री से रामनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दीवान सिंह बिष्ट एवं घनसाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई।

इधर, प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी की घोषणा इसी सप्ताह होने की संभावना है। पार्टी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट दिल्ली से लौट आए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, तीन से चार दिनों में उपाध्यक्ष, महामंत्री समेत कुल 31 पदाधिकारियों की घोषणा कर दी जाएगी।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नई टीम पर विस्तृत चर्चा हो चुकी है और अब केवल औपचारिक घोषणा बाकी है। नई टीम आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने का काम करेगी।

सूत्रों के अनुसार, संगठन के ढांचे में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश मंत्री, 3 महामंत्री, 1 महामंत्री संगठन, 1 मीडिया प्रभारी, 1 कोषाध्यक्ष और 1 कार्यालय सचिव की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा—इन सात मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा होगी। माना जा रहा है कि इस बार महामंत्री के पद की जिम्मेदारी किसी महिला को भी सौंपी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top