Breaking News
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों मे दस्तक देगी फिल्म

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 5 दिसंबर को सिनेमाघरों मे दस्तक देगी फिल्म

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘धुरंधर’ का ट्रेलर लंबे इंतजार के बाद आखिरकार रिलीज हो गया है। दिल्ली में हुए विस्फोट की वजह से ट्रेलर लॉन्च टल गया था, लेकिन अब दर्शकों को वह झलक मिल गई है जिसकी उन्हें बेसब्री से प्रतीक्षा थी। ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है—कहानी कितनी दमदार है और रणवीर का अंदाज़ कितना आक्रामक? चलिए जानते हैं…

आईएसआई के मास्टरमाइंड के रूप में अर्जुन रामपाल की एंट्री

ट्रेलर की पहली फ्रेम में अर्जुन रामपाल नजर आते हैं, जो एक ठंडे दिमाग वाला और बेहद खतरनाक आईएसआई ऑपरेटिव बने हैं। उनका किरदार मेजर इकबाल पाकिस्तान की सियासत में सबसे प्रभावशाली व्यक्ति दिखाया गया है। वह 1971 युद्ध के बाद से भारत को कमजोर करने के उद्देश्य से पल रहे जुनून को आवाज देते दिखाई देते हैं।

उनकी एक लाइन ट्रेलर में गूंजती है—
“भारत को हजार जख्म देने का वक़्त आ गया है।”
यही संवाद फिल्म के टोन को सेट कर देता है।

रणवीर सिंह–आर. माधवन: मिशन पर निकली भारतीय टीम

इसके बाद एंट्री होती है रणवीर सिंह और आर. माधवन की, जो भारत की सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से पाकिस्तान की खतरनाक साज़िश को रोकने के मिशन पर निकलते हैं।
माधवन का किरदार एक बेहद तेज-तर्रार राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीतिकार का है, जिनकी सोच साफ है—
“भारत पर हमला सोचने वालों को भी डर होना चाहिए कि हम उनके सपनों में भी मौजूद हैं।”

रणवीर एक रॉ फील्ड एजेंट की भूमिका में दिख रहे हैं, जो मिशन को जमीन पर अंजाम देने वाले हैं। दोनों की केमिस्ट्री ट्रेलर में दमदार दिखती है।

अक्षय खन्ना और संजय दत्त के धांसू किरदार

ट्रेलर आगे बढ़ता है और इसमें अक्षय खन्ना की झलक मिलती है, जो एक खूंखार डकैत ‘रहमान’ के रूप में दिखाई देते हैं। वहीं, संजय दत्त ‘चौधरी असलम उर्फ जिन्न’ बने हैं—ऐसा किरदार जिसका नाम सुनते ही लोग कांप उठते हैं। उनका हिंसक और रहस्यमय अंदाज़ ट्रेलर का सबसे आकर्षक हिस्सा बनता है।

रणवीर का धमाकेदार ऐक्शन और क्लाइमैक्स डायलॉग

ट्रेलर के आखिरी हिस्से में रणवीर एक्शन मोड में फुल पावर के साथ दिखाई देते हैं।
उनकी पावरफुल लाइन—
“अगर तुम्हारे धमाके खत्म हो गए… तो अब धमाका मैं करूं?”
यह संवाद ट्रेलर को ऊंचाई पर खत्म करता है और दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा देता है।

फिल्म की रिलीज डेट

ट्रेलर की सिनेमैटिक लुक और कहानी दर्शकों को उत्साहित कर रही है, हालांकि बैकग्राउंड म्यूज़िक थोड़ा तेज महसूस होता है।
फिल्म 5 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top