Breaking News
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन
‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन

‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

दर्शकों के बीच चर्चित फिल्म ‘खोसला का घोसला’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे लोगों के लिए नई जानकारी सामने आई है। ‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज तारीख आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे अगले साल सिनेमाघरों में उतारा जाएगा।

5 मार्च 2027 को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर नया पोस्टर जारी कर रिलीज की नई तारीख का खुलासा किया है। घोषणा के मुताबिक, ‘खोसला का घोसला 2’ अब 5 मार्च 2027 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। मेकर्स ने पोस्ट के साथ लिखा, ‘सौदा पक्का! खोसला परिवार सिनेमाघरों पर कब्जा करने के लिए तैयार है।’

पुरानी स्टारकास्ट फिर आएगी नजर

इस सीक्वल में पहली फिल्म के कई लोकप्रिय कलाकार अपनी भूमिकाओं में वापसी करेंगे। फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, किरण जुनेजा और परवीन डबास नजर आएंगे। इसके अलावा, पहली फिल्म का हिस्सा रहीं तारा शर्मा भी सीक्वल में दिखाई देंगी। पुरानी स्टारकास्ट की वापसी से फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

जमीन के विवाद ने दिलाई थी पहली फिल्म को पहचान

साल 2006 में रिलीज हुई ‘खोसला का घोसला’ का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया था। फिल्म की कहानी एक मध्यमवर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द बुनी गई थी, जो जमीन पर कब्जे और धोखाधड़ी की समस्या से जूझता है। अपनी संपत्ति वापस पाने के लिए परिवार कई कोशिशें करता है।

कॉमेडी, पारिवारिक रिश्तों और जमीन से जुड़े विवादों को दिलचस्प अंदाज में पेश करने वाली इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। समय के साथ यह फिल्म कल्ट क्लासिक के रूप में पहचान बनाने में सफल रही। अब इसके दूसरे भाग से भी दर्शकों को मनोरंजन और पुरानी कहानी के नए अंदाज की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top