Breaking News
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
कांवड़ यात्रा 2026: ढालवाला में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का एक्शन, सड़क किनारे हटाए गए कब्जे
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक संशोधन विधेयक 2026 पारित
जमरानी बांध परियोजना में लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे सख्त, धीमी प्रगति और मलबा निस्तारण पर जताई नाराजगी
जमरानी बांध परियोजना में लापरवाही पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे सख्त, धीमी प्रगति और मलबा निस्तारण पर जताई नाराजगी
लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
रैबार सांस्कृतिक समिति की अनूठी पहल, दून अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
रैबार सांस्कृतिक समिति की अनूठी पहल, दून अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
खिर्सू के कठूड़ गांव पहुंचीं डीएम स्वाति भदौरिया, चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
खिर्सू के कठूड़ गांव पहुंचीं डीएम स्वाति भदौरिया, चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
SC/ST अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा
माल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹1000 जुर्माना
माल रोड पर 1 अगस्त से हॉर्न बजाने पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर ₹1000 जुर्माना

एसजीआरआरयू सहित एसजीआरआर के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस की धूम

एसजीआरआरयू सहित एसजीआरआर के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस की धूम
श्री दरबार साहिब एवम् एसजीआरआर विश्वविद्यालय में हुआ ध्वजारोहण 
एसजीआरआर मेडिकल काॅलेज में गीतों के माध्यम से जगाई राष्ट्रभक्ति की भावना
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) सहित एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों में गणतन्त्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। दरबार साहिब श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय सहित एसजीआरआर के विभिन्न संस्थानों में गणतन्त्र दिवस पर मनमोहक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स,  एनसीसी छात्र.छात्राओं सहित विश्वविद्यालय के 11 संघटक स्कूलों के छात्र.छात्राओं ने अनुशासित परेड से सबका मन मोह लिया।
दरबार साहिब परिसर में सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सुबह 9ः00 बजे तिरंगा फहराया। इस शुभ अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी प्रदेश व देशवासियों को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डाॅ) कुमुद सकलानी ने तिरंगा फहराया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ उत्कर्ष शर्मा ने तिरंगा फहराया।
 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जश्न का माहौल रहा। कुलपति प्रो. (डाॅ) कुमुद सकलानी ने परेड की सलामी ली। उन्होंने  विश्वविद्यालय के प्रगति कार्यों में सराहनीय योगदान देने वाले सभी फैकल्टी सदस्यों, एनएसएस, एनसीसी कैडेट्स व छात्र.छात्राओं के योगदान की सराहना। उन्होंने भारतीयता के गौरव का उत्सव मनाने और संविधान के प्रति समर्पित रहने का आह्वाहन किया।
कार्यक्रम में प्रणव धनावडे, सीनियर अंडर ऑफिसर यश गुसाईं, सीनियर अंडर ऑफिसर यश बरमोला, अंडर ऑफिसर सृष्टि बरमोला, अंडर ऑफिसर प्रिंयाशू पंवार, सारजेंट श्रेया बिष्ट, कैडेट सिद्धांत थापा को उल्लेखनीय योदान के लिए कुलपति ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज में मेडिकल छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति से ओत प्रोत गीतों के द्वारा राष्ट्रभक्ति की अलख जगाई।
इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर ने संविधान निर्माताओं की अकांक्षाओं को पूर्णं करने का संकल्प लेने का आह्वाहन किया। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करने में आप सभी अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कोओर्डिनेटर डाॅ आर पी सिंह, डाॅ ललित कुमार वाष्र्णेय, डाॅ पुनीत ओहरी, डाॅ राजीव आचार्य, सहित सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, फैकल्टी सदस्य एवम् छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top