Breaking News
क्या पीरियड्स शुरू होने के बाद लड़कियों की हाइट बढ़ना बंद हो जाती है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या पीरियड्स शुरू होने के बाद लड़कियों की हाइट बढ़ना बंद हो जाती है? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
मानसून तैयारियों पर डीएम आशीष चौहान सख्त, जलभराव से लेकर जर्जर भवनों तक अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
मानसून तैयारियों पर डीएम आशीष चौहान सख्त, जलभराव से लेकर जर्जर भवनों तक अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,677 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे बंद
शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,677 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे बंद
खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या
खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा
मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा
सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज
सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग
मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग
सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

घने जंगल में रास्ता भटकी पांच महिलाओं को SDRF ने बचाया, 12 किमी पैदल सर्च के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

घने जंगल में रास्ता भटकी पांच महिलाओं को SDRF ने बचाया, 12 किमी पैदल सर्च के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू

देहरादून:  लक्ष्मण सिद्ध मंदिर के निकट घने जंगल में रास्ता भटक गई पांच महिलाओं का राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।

मंगलवार देर शाम डीसीआर देहरादून और चौकी हर्रावाला से SDRF को सूचना मिली कि लक्ष्मण सिद्ध मंदिर क्षेत्र के जंगल में पांच महिलाएं रास्ता भटक गई हैं और बाहर निकलने में असमर्थ हैं। सूचना मिलते ही SDRF मुख्यालय से मुख्य आरक्षी शैलेंद्र रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF ने स्थानीय पुलिस और वन विभाग के साथ संयुक्त सर्च अभियान शुरू किया। घने जंगल, दुर्गम रास्तों और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीम ने करीब 12 किलोमीटर पैदल जंगल के भीतर सर्च ऑपरेशन चलाया।

लगातार प्रयासों के बाद SDRF टीम ने सभी पांच महिलाओं को जंगल के भीतर सकुशल खोज निकाला। इसके बाद टीम ने सभी महिलाओं को सुरक्षित पैदल जंगल से बाहर निकालकर रोड हेड तक पहुंचाया और उन्हें सकुशल चौकी हर्रावाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

SDRF की त्वरित कार्रवाई और कठिन परिस्थितियों में किए गए इस सफल रेस्क्यू अभियान की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top