Breaking News
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
महिला आरक्षण पर विरोध करने वालों को जनता सिखाएगी सबक- रेखा आर्या
महिला आरक्षण पर विरोध करने वालों को जनता सिखाएगी सबक- रेखा आर्या

जियो यूजर्स को झटका- रिचार्ज हुए महंगे, 3 जुलाई से पहले रिचार्ज करा लेंगे तो हो जाएगा 25% का फायदा

जियो यूजर्स को झटका- रिचार्ज हुए महंगे, 3 जुलाई से पहले रिचार्ज करा लेंगे तो हो जाएगा 25% का फायदा

नई दिल्ली। देश की शीर्ष दूरसंचार कंपनी जियो तीन जुलाई से मोबाइल रिचार्ज की दरों में 12 से 25 प्रतिशत की वृद्धि करेगी.  जियो लगभग ढाई साल के अंतराल के बाद मोबाइल सेवा दरों में पहली बार बढ़ोतरी करने जा रही है।

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अंबानी ने बयान में कहा, “नई योजनाओं की शुरुआत इंडस्ट्री इनोवेशन को आगे बढ़ाने, 5जी और एआई टेक्नोलॉजी में निवेश के माध्यम से पर्यावरण अनुकूल वृद्धि को आगे बढ़ाने की दिशा में एक कदम है.” कंपनी ने लगभग सभी योजनाओं में मोबाइल सेवाओं की दरें बढ़ा दी हैं।

सबसे कम रिचार्ज की कीमत बढ़ाकर 19 रुपये की जा रही है। यह एक जीबी डाटा ‘ऐड-ऑन-पैक’ पैक है, जिसकी कीमत 15 रुपये थी. यह लगभग 25 प्रतिशत अधिक है. कंपनी ने बताया कि 75 जीबी पोस्टपेड डेटा प्लान की कीमत अब 399 रुपये से बढ़कर 449 रुपये हो जाएगी। जियो ने 84 दिन की वैधता वाले लोकप्रिय 666 रुपये वाले अनलिमिटेड प्लान की कीमत भी लगभग 20 प्रतिशत बढ़ाकर 799 रुपये कर दी है।

वार्षिक रिचार्ज प्लान की कीमतें 20-21 प्रतिशत बढ़कर 1,559 रुपये से 1,899 रुपये और 2,999 रुपये से 3,599 रुपये हो जाएंगी. कंपनी के बयान के अनुसार, “सभी 2 जीबी प्रतिदिन और उससे अधिक प्लान पर अनलिमिटेड 5जी डेटा उपलब्ध होगा… नई योजनाएं तीन जुलाई, 2024 से प्रभावी होंगी और इन्हें सभी मौजूदा टचपॉइंट और चैनल से चुना जा सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top