Breaking News
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम  ने दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फील्डिंग के दौरान लगी चोट से श्रेयस अय्यर सिडनी अस्पताल के आईसीयू में भर्त

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फील्डिंग के दौरान लगी चोट से श्रेयस अय्यर सिडनी अस्पताल के आईसीयू में भर्त

सिडनी- टीम इंडिया के वनडे उपकप्तान श्रेयस अय्यर की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोट लगने के बाद उन्हें सिडनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वे फिलहाल आईसीयू में निगरानी में हैं।

जानकारी के मुताबिक, तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय अय्यर की बाईं पसलियों में गहरी चोट आई थी। शुरुआती जांच में केवल मांसपेशी खिंचाव माना गया था, लेकिन बाद में हुए स्कैन में आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) का पता चला। इसके बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का निर्णय लिया।

घटना मैच के दौरान तब हुई जब ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने हर्षित राणा की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला। अय्यर ने बैकवर्ड प्वाइंट पर शानदार डाइव लगाकर कैच तो पकड़ लिया, लेकिन जमीन पर गिरते समय उनकी पसलियों पर जोरदार झटका लगा। दर्द के चलते उन्हें तुरंत मैदान छोड़ना पड़ा।

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, श्रेयस पिछले कुछ दिनों से इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में हैं और उनकी स्थिति स्थिर लेकिन नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उन्हें संक्रमण के खतरे से बचाने के लिए सघन निगरानी में रखा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी रिकवरी में कम से कम दो से तीन हफ्ते लग सकते हैं।

सूत्रों ने बताया कि टीम इंडिया के डॉक्टर और फिजियो ने चोट लगने के तुरंत बाद कोई जोखिम नहीं उठाया और अय्यर को अस्पताल ले गए। “उनके कुछ महत्वपूर्ण पैरामीटर्स में गिरावट देखी गई थी, इसलिए उन्हें तुरंत भर्ती किया गया। अब वे खतरे से बाहर हैं, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा,” बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा।

श्रेयस अय्यर को भारत लौटने से पहले कम से कम एक सप्ताह तक सिडनी में मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रहना होगा। फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद ही यह तय किया जाएगा कि वे कब मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

30 वर्षीय अय्यर फिलहाल केवल वनडे प्रारूप में खेल रहे हैं। उन्होंने पीठ की चोट के कारण लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाई हुई है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने शानदार 61 रनों की पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top