Breaking News
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने विकासनगर से दबोचा
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने विकासनगर से दबोचा
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने नशा मुक्त समाज के लिए निकाली विशाल रैली

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने नशा मुक्त समाज के लिए निकाली विशाल रैली

2,000 छात्र-छात्राओं और फैकल्टी ने शिक्षा और स्वास्थ्य के संदेश के साथ लोगों को किया जागरूक

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को नशे के खिलाफ विशाल जनसंदेश रैली निकालकर समाज को जागरूक किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशा किसी भी रूप में जीवन को अंधकारमय बना देता है। युवा शक्ति यदि ठान ले तो नशा मुक्त समाज और नशा मुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा और स्वास्थ्य को अपनाने तथा नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संदेश दिया।

बार एसोएिशन देहरादून की ओर से आहुत इस विशाल रैली में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय से करीब दो हजार छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों ने भाग लेकर समाज को नशा छोड़ने का संदेश दिया। रैली में देहरादून बार एसोसिएशन, वकीलों, विभिन्न सामाजिक संगठनों एवम् दूनवासियों ने प्रतिभाग किया। जिला न्यायालय परिसर से देहरादून में उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल के माननीय न्यायाधीश जस्टिस मनोज तिवारी एवं बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला न्यायालय परिसर से प्रारम्भ होकर गांधी पार्क पर जाकर रैली सम्पन्न हुई ।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. लोकेश गम्भीर ने कहा कि नशे के विरुद्ध इस जंग में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। यदि युवा जागरूक होकर नशे से दूरी बनाएं तो समाज स्वतः स्वस्थ और सशक्त हो जाएगा।

जनजाागरूकता रैली जिला न्यायालय परिसर से प्रिंस चैक, राजा रोड़ पलटन बाज़ार, घंटाघर होते हुए गांधी चौक पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों पर लिखे संदेशों और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। “नशा छोड़ो जीवन जोड़ो”, “नशा नहीं शिक्षा अपनाओ उज्ज्वल भविष्य बनाओ” और “जन-जन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो देश हमारा” जैसे नारे लोगों को आकर्षित कर रहे थे। रैली में युवाओं का उत्साह देखने लायक था। एक सुर में सबने कहा “नशे को कहें ना” और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top