Breaking News
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख

श्री झंडे जी मेला- 12 मार्च को पैदल संगत दून में प्रवेश करेगी

श्री झंडे जी मेला- 12 मार्च को पैदल संगत दून में प्रवेश करेगी
अराईयांवाला, हरियाणा में श्री गुरु राम राय जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
देहरादून। देहरादून में श्री झंडे जी मेले की तैयारियां जोरशोर से शुरु हो गई हैं। सोमवार को दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में श्री झंडा साहिब की विशेष पूजा अर्चना व अरदास की गई। वहीं दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज, देहरादून के सज्जादानशीन, गद््दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के नेतृत्व में सोमवार को एक दल अराईयांवाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ एवम् वहां पर हर्ष-उल्लास एवम् श्रद्धाभाव के साथ श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया।
सोमवार सुबह 9 बजे श्री दरबार साहिब से सौ सदस्यीय जत्था अराईंयावाला, हरियाणा के लिए रवाना हुआ। जत्था दोपहर 12ः10 बजे अराईयांवाला पहुंचा। पूरे श्रद्धाभाव से पुराने श्री झंडे जी को उतारा गया। दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल और पंचगब्यों के साथ श्री झण्डे जी को स्नान कराया गया। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 60 फीट ऊंचे श्री झण्डे जी का आरोहण किया गया।
देर शाम तक हजारों की संख्या में मौजूद संगते श्री गुरु राम राय जी महाराज की महिमा के जयकारे लगाती रहीं। इस अवसर पर संगतों को प्रसाद एवम् लंगर वितरित किया गया।
इससे पूर्व परंपरा के अनुसार 8 मार्च को श्री दरबार साहिब केे पुजारी, श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज का हुक्मनामा लेकर बड़ा गांव हरियाणा रवाना हुए थे।
इसके बाद ही पैदल संगत देहरादून की ओर बढ़ना शुरू करती हैं।
11 मार्च को पैदल संगत का स्वागत एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, सहसपुर में किया जाएगा। 12 मार्च को पैदल संगत देहरादून में प्रवेश करेगी। श्री दरबार साहिब प्रबन्धन व श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति की ओर से कांवली गांव में संगत का जोरदार स्वागत किया जाएगा। 12 मार्च की शाम को पैदल संगत श्री दरबार साहिब में पहुंचेगी। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज की अगुआई में श्री दरबार साहिब प्रबन्धन, श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति द्वारा दर्शनी गेट पर पैदल संगत का भव्य स्वागत किया जाएगा व पैदल संगत श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लेंगी। हर बार की तरह संगतें दर्शनी गेट से श्री दरबार साहिब में प्रवेश करंेगी। इस अवसर पर श्री दरबार साहिब में भजन कीर्तन एवम् अरदास का कार्यक्रम होगा।
श्री झण्डा जी मेला आयोजन समिति के मुख्य व्यवस्थापक मधुसूदन सेमवाल ने जानकारी दी कि श्री झण्डे जी मेले की तैयारियों में तेजी आ चुकी है। 15 मार्च से देश-विदेश की संगतों का श्री दरबार साहिब पहुंचने का क्रम और तेज हो जाएगा। संगतों एवम् श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। 18 मार्च को परंपरा के अनुसार पूरब की संगत की विदाई होगी। 19 मार्च को श्री झण्डे जी आरोहण के साथ ही इस साल के लिए श्री झण्डे जी मेले का शुभारंभ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top