Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने मिलिट्री अस्पताल संग दिया कैंसर जागरूकता का सन्देश

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ने मिलिट्री अस्पताल संग दिया कैंसर जागरूकता का सन्देश

‘रन फॉर कैंसर अवेयरनेस’ में डॉक्टरों ने की बढ़चढ़ कर भागीदारी
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चेयरमेन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कैंसर जागरूकता पहल की सराहना की
विश्व कैंसर दिवस (4 फरवरी) के उपलक्ष्य में आयोजित हुई रैली

देहरादून: विश्व कैंसर दिवस ( 4 फरवरी ) के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों के अंतर्गत रविवार, 1 फरवरी 2026 को उत्तराखंड सब एरिया के तत्वावधान में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के ऑन्कोलॉजी विभाग तथा मिलिट्री हॉस्पिटल, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से कैंसर जागरूकता हेतु वॉकाथॉन एवं रन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन रविवार को किया गया तथा रन को ब्रिगेडियर प्रफुल मोहन, कमांडेंट, मिलिट्री हॉस्पिटल, एवं डॉ. पंकज गर्ग, विभागाध्यक्ष, ऑन्कोलॉजी विभाग, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस आयोजन में 250 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें सशस्त्र बलों के जवान, उनके परिजन, मिलिट्री हॉस्पिटल देहरादून के चिकित्सा एवं नर्सिंग अधिकारी, तथा श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के एमबीबीएस छात्र शामिल थे। इतनी व्यापक भागीदारी ने कैंसर जागरूकता और रोकथाम के प्रति समाज की बढ़ती सहभागिता और सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाया।

यह रन एक जनस्वास्थ्य ऑन्कोलॉजी पहल के रूप में आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना, कैंसर की रोकथाम एवं समय पर पहचान (Early Diagnosis) के महत्व को रेखांकित करना तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना था, ताकि समाज में कैंसर के समग्र बोझ को कम किया जा सके।

कार्यक्रम का कुशल समन्वय डॉ. कनिका कपूर एवं डॉ. पल्लवी कौल, कैंसर सर्जन, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, तथा कर्नल एडब्ल्यू काशिफ एवं लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक गुप्ता, मिलिट्री हॉस्पिटल द्वारा किया गया, जिससे आयोजन का संचालन सुचारु रूप से संपन्न हुआ और समुदाय की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित हुई। कार्यक्रम का सशक्त एवं पेशेवर संचालन एनबी/सब बीएस देशवाल द्वारा किया गया, जिनकी प्रस्तुति ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. कनिका कपूर ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कैंसर से जुड़े आम मिथकों को दूर किया तथा कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और उपचार से संबंधित वैज्ञानिक एवं प्रमाण-आधारित तथ्यों की जानकारी दी।
रन के परिणामों में पुरुष वर्ग में 10 डोगरा रेजीमेंट के अग्निवीर लक्ष्य कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में श्रीमती कांती देवी, पत्नी सूबेदार मेजर सबल सिंह (501 इंजीनियर रेजीमेंट) ने प्रथम स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज, देहरादून के एमबीबीएस छात्र भव्यलीन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. रचित आहूजा, डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. दिव्या, डॉ. तेजा, डॉ. शाहनवाज़, डॉ. प्रिया, श्री संतोष, सुश्री अल्का, सुश्री शिवानी एवं सुश्री ऋतिका का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने स्वयंसेवक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के चेयरमेन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज, ने इस पहल की सराहना की तथा कैंसर देखभाल को सुदृढ़ करने और समाज में जागरूकता फैलाने हेतु ऑन्कोलॉजी विभाग के निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top