Breaking News
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा
नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल

जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री
अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री

उत्तराखंड में श्रमिकों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाय- सीएम

उत्तराखंड में श्रमिकों के हितों का विशेष ध्यान रखा जाय- सीएम

उत्तराखंड में 30 लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड असंगठित कर्मकार सामाजिक सुरक्षा बोर्ड की बैठक में कहा कि श्रमिकों के कल्याण के लिए स्पष्ट योजना के तहत कार्य किए जाएं।
उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं को एक छत के नीचे लाकर पात्र श्रमिकों को अधिकतम लाभ दिया जाए। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और उनके बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जाएं। कौशल विकास पर जोर देते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी स्पष्ट और सरल भाषा में दी जाए। बैठकों में प्रस्तुत पीपीटी में तीन बिंदु अनिवार्य रूप से शामिल किए जाएं—अब तक क्या किया गया, क्या कार्य नहीं हुआ और उसका कारण, तथा आगे की कार्ययोजना।

30 लाख से अधिक श्रमिक पंजीकृत

बैठक में जानकारी दी गई कि उत्तराखंड में अब तक लगभग 30 लाख श्रमिक पंजीकृत हो चुके हैं, जिनमें 17 लाख महिलाएं और 13 लाख पुरुष शामिल हैं। अब तक 20 लाख श्रमिकों का सत्यापन किया जा चुका है, जिसमें 2.5 लाख निर्माण श्रमिक और 17.5 लाख अन्य श्रेणियों के कामगार शामिल हैं। श्रम विभाग द्वारा ई-श्रम पोर्टल के 15 पंजीकृत कामगारों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ दिया गया है, जिसमें 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर शामिल है।

पीएम श्रम योगी मानधन योजना के तहत 39,567 कामगार पंजीकृत हैं, जिनमें 20,509 महिला और 19,058 पुरुष श्रमिक शामिल हैं। बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, सचिव नीतेश झा, सचिन कुर्वे, पंकज कुमार पांडेय, बृजेश कुमार संत, वी. षणमुगम, सी. रविशंकर, आयुक्त श्रम दीप्ति सिंह, बोर्ड के सदस्य और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top