Breaking News
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारक पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने विकासनगर से दबोचा
उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी गिरफ्तार, दून पुलिस ने विकासनगर से दबोचा
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जैनिथ 2025 का रंगारंग आगाज़

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय जैनिथ 2025 का रंगारंग आगाज़
भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव और डीजे कशिश ने समा बांधा
दूधिया रोशनी से नहाया श्री गुरु राम राय हैलीपैड
एसजीआरआर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं पर चढ़ा गीत संगीत का सुरूर 
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में 11 मई तक तीन दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव जैनिथ-2025 का आयोजन किया जा रहा है।
श्री गुरु राम राय हेलीपैड ग्राउंड, पथरी बाग में कलाकारों ने जोरदार प्रस्तुतियों से समा बांध दिया।
कार्यक्रम का पहला दिन भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव की प्रस्तुतियों के नाम रहा। डी जे कशिश राठौर की धमाकेदार प्रस्तुतियों पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमे।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस सांस्कृतिक उत्सव के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन एवम् छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
शुक्रवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनंद वर्धन, मुख्य सचिव, अजय सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, विपिन चन्द्र घिल्डियाल, चीफ एडवाइज़र, श्री गुरु राम राय एजुकेशन मिशन, डाॅ कुमुद सकलानी, कुलपति श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, डाॅ जे.पी.पचैरी, सलाहकार, माननीय प्रेसीडेंट, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) कुमुद सकलानी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, जेनिथ-2025 जैसे भव्य आयोजन छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का मंच भी प्रदान करते हैं इससे उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मकता का संचार होता है।
अनुपमा यादव ने भोजपुरी गीतों से जमकर वाहवाही लूटी
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘जेनिथ 2025’ में भोजपुरी संगीत की स्टार अनुपमा यादव ने अपनी सुरमयी प्रस्तुति से दर्शकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम के दौरान भोजपुरी गायिका अनुपमा यादव ने अपने कई लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दीं। अनुपमा यादव ने मंच पर दस्तक दी, तो पूरा परिसर संगीतमय हो उठा। अनुपमा ने हरी हरी ओढ़नी सुपरहिट गीत दर्शकों की पहली पसंद रहा। पियर फराक वाली, कमर में गुदगुदी बरेला, दाँते से ओढ़नी दबा के, पुदीना ए हसीना, लियाइव जाके सवतीन, जैसे सुपरहिट गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों ने उनके हर गीत पर झूमकर तालियाँ बजाईं और ठुमके लगाए। उन्होंने एक के बाद एक कई हिट भोजपुरी गानों से समां बाँध दिया। उनकी सुरमई प्रस्तुति पर छात्र-छात्राएं देर रात तक झूमते रहे।
डीजे कशिश ने बांधा समा
डीजे कशिश राठौर के हाईवोल्टेज बीट्स ने कार्यक्रम में समा बांध दिया। डीजे के साउंड बालीवुड के हिट गीतों ने युवा धड़कनों को तेज़ कर दिया। जैसे ही उन्होंने अपने डेक से बीट्स चलाने शुरू किए, पूरा मैदान एक ओपन एयर क्लब में बदल गया। उन्होंने बॉलीवुड रीमिक्स और हाई एनर्जी ट्रैक्स से समां बांध दिया। प्रसिद्ध डीजे कशिश राठौर ने धमाकेदार बीट्स और म्यूजिक से माहौल को रोमांचक बना दिया। हजारों छात्र रातभर थिरकते रहे। डीजे कशिश की ऊर्जा और संगीत संयोजन ने जीनिथ के पहले दिन को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top