Breaking News
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान
सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान

राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने उत्तरकाशी आपदा राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने उत्तरकाशी आपदा राहत कोष में दिया एक माह का वेतन

मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में पूरी सरकार आपदा पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है- श्याम अग्रवाल

उत्तरकाशी। आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्याम अग्रवाल ने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई भीषण आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान किया है।

राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने कहा धराली में हाल ही में आई इस विनाशकारी आपदा ने कई घरों को उजाड़ दिया, लोगों की आजीविका छीन ली और जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। राज्य सरकार ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में SDRF, ITBP, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, बिजली, पेयजल समेत सभी विभाग लगातार प्रभावित इलाकों में डटे हुए हैं।

इसी दौरान, राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल ने मुख्यमंत्री आवास पर धामी को एक माह के वेतन का चेक सौंपा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पूरी सरकार आपदा पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस कठिन समय में हमारे द्वारा दिया गया यह योगदान भले ही गिलहरी के प्रयास जैसा हो, लेकिन यह हमारी संवेदना और नैतिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

राज्यमंत्री अग्रवाल ने आपदा में दिवंगत हुए लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और प्रभावित परिवारों को आश्वस्त किया कि सरकार हर समय उनकी मदद के लिए तत्पर है, चाहे वह राहत सामग्री हो, पुनर्वास हो या आजीविका के नए साधन उपलब्ध कराना हो। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा, जब तक कि उनका जीवन पटरी पर न लौट आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top