Breaking News
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
गढ़ी कैंट स्थित गुचुपानी में पर्यटकों का लगा जमावड़ा, ठंडे पानी से मिटा रहे थकान
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
खेत में पानी चलाने को लेकर खूनी विवाद, एक की मौत; दून पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड लोकायुक्त नियुक्ति प्रक्रिया तेज, खोजबीन समिति का हुआ गठन
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
उत्तराखंड में लागू हुआ देवभूमि परिवार कानून, अब हर परिवार की बनेगी यूनिक आईडी
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से किया संवाद, आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
‘राव बहादुर’ का दमदार टीजर रिलीज, रहस्य और रोमांच से भरपूर दिखी सत्यदेव की नई दुनिया
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
हर वक्त रहती है थकान और सुस्ती? तो इन योगासनों का करें अभ्यास, शरीर को मिलेगी ऊर्जा
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

15 नहीं अब 14 अगस्त को रिलीज होगी स्त्री 2, हॉरर कॉमेडी फिल्म के 1 दिन पहले होंगे नाइट शो

15 नहीं अब 14 अगस्त को रिलीज होगी स्त्री 2, हॉरर कॉमेडी फिल्म के 1 दिन पहले होंगे नाइट शो

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 अपनी रिलीज के नजदीक पहुंच रही है। स्त्री 2 को रिलीज होने में अब बस एक हफ्ता बचा है. इस बीच स्त्री 2 को लेकर बड़ा अपडेट आया है. स्त्री 2 आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है, लेकिन फिल्म स्त्री 2 की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। अब फिल्म एक दिन पहले यानि 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. बता दें, 15 अगस्त को जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की एक्शन ड्रामा फिल्म वेदा, अक्षय कुमार, फरदीन खान, एमी वर्क, आदित्य सील, तापसी पन्नू, प्रज्ञा जायसवाल, वाणी कपूर स्टारर कॉमेडी ड्रामा फिल्म खेल खेल में भी रिलीज होने जा रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो स्त्री 2 के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज से पहले यह बड़ा कदम उठाया है. फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ मिलकर फिल्म के प्रोड्यूसर दिनेश विजान और जियो स्टूडियोज ने 14 अगस्त को फिल्म स्त्री 2 के नाइट शो चलाने का प्लान किया है. इससे पहले स्त्री 2 के मेकर्स ने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या के लिए भी ऐसा किया था और इसके मिडनाइट शो चलाए थे।

वहीं, स्त्री 2 के नाइट शो 14 अगस्त को शाम 7.30 बजे से शुरू होंगे. 14 अगस्त को फैन ओनली इवेंट्स के जरिए स्त्री 2 के नाइट शो चलाने की तैयारी है. हालांकि के स्त्री 2 के मेकर्स की इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

स्त्री 2 के बारे में बता दें मडोक के हॉरर यूनिवर्स की फिल्म है, जिसका पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुई थी. पूरे छह साल बाद स्त्री का पार्ट 2 आ आ रहा है. फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी एक बार फिर अपने कॉमिक अंदाज से हंसाने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top