Breaking News
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां
भारतीय सेना ने कसौली से ‘सूर्य ग्रीन – हिमालयन ओडिसी’ ईवी अभियान को हरी झंडी दिखाई
भारतीय सेना ने कसौली से ‘सूर्य ग्रीन – हिमालयन ओडिसी’ ईवी अभियान को हरी झंडी दिखाई
अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर
अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर
जसपाल राणा का निधन खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री
जसपाल राणा का निधन खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति- मुख्यमंत्री
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या
मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू
SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू

मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में स्टूडेंट काऊंसिल का बैज अलंकरण समारोह

मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में स्टूडेंट काऊंसिल का बैज अलंकरण समारोह

अनुशासन के लिए कठोरता भी जरूरी- प्रो. गीता रावत

छात्रों ने ली शपथ, कहा हर हाल में अनुशासन में रहेंगे

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय में चयनित स्टूडेंट काऊंसिल का बैज अलंकरण समारोह बृहस्पतिवार को सपथ ग्रहण के बाद संपन्न हुआ। इस मौके पर नव नियुक्त पदाधिकारियों ने प्रतिज्ञा की कि वे अनुशासन में रहते हुए विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करते हुए स्टुडेंट हितों की रक्षा करेंगे।

कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आशीष कुलश्रेष्ठ एवं डा. मनबीर सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से नव निर्वाचित पदाधिकारियों से पद की गरिमा बनाए रखने की बात कही। संकाय की डीन प्रो. गीता रावत ने कहा कि छात्रों को हर हाल में अनुशासन का पालन करते हुए शालीन ढंग से छात्र हितों की बात अधिकारियों के समक्ष रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कभी-कभी छात्र हितों के लिए कठिन फैसले लेने पड़ते हैं इसका अर्थ यह कदापि नहीं होता कि हमें अपने विद्यार्थियों की चिंता नहीं है या फिर हम उनकी परिस्थितियों को नहीं समझते। यह कठोर फैसले अनुशासन का ही हिस्सा हैं।

जिन पदाधिकारियों का बैज अलंकरण हुआ उनमें गर्ल्स में प्रेजीडेंट ईशा, वाइस प्रेजीडेंट मुस्कान जोशी, सेक्रेटरी करिश्मा असवाल, ट्रेजरर अनिया, कल्चरल सेक्रेटरी जानवी तिवारी, वायस कल्चरल सेक्रेटरी काजल तमांग एवं ओजस्वी, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी मनीशा मिश्रा, वाइस स्पोर्स्ट्स सेक्रेटीरी प्राची जमलोकी, हिस्टोरियन कनिष्का बंसल शामिल रहे। ब्वाइज में प्रेजीडेंट में अभिषेक, वायस प्रेजीडेंट विनित थापा, सेक्रेटरी कार्तिक, ज्वाइंट सेक्रेटरी हर्ष सिंह, ट्रेजरार सुल्तान, कल्चरल सेक्रेटरी उदय रोहिला, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी आयुष त्यागी, वायस स्पोर्ट्स सेक्रेटरी शिवा त्यागी, वायस कल्चरल सेक्रेटरी मिलन थापा का बैज अलंकरण किया गया। बैज अलंकरण डीन एसएचएसएस एवं फैकल्टीज ने किया। इस मौके पर प्रो. पूजा जैन, डा. राजेंद्र सिंह नेगी, डा. अमरलता, डा. आशा बाला, डा. अमरदीप चौहान, डा. प्रिया पांडेय, डा. सुनील किस्टवाल, मनोज जगूड़ी, भावना उपमन्यु, डा. पारूल अग्रवाल, अरूप बिष्ट, ज्योति बिष्ट, अंजलि बिरला, मंजली साहनी सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top