Breaking News
07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, वरना मतदाता सूची से नाम छूटने का खतरा: डीएम
07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, वरना मतदाता सूची से नाम छूटने का खतरा: डीएम
रिलायंस कैपिटल के पूर्व CFO अमित बापना सीबीआई की गिरफ्त में, बैंक धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई तेज
भारत-यूके व्यापार समझौता: तीसरे देशों से सस्ते आयात पर लगेगी रोक, सरकार ने जारी किए नए नियम
भारत-यूके व्यापार समझौता: तीसरे देशों से सस्ते आयात पर लगेगी रोक, सरकार ने जारी किए नए नियम
देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित
देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित
सितंबर तक पूरा होगा केंद्रीय विद्यालय भवन, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: जिलाधिकारी
सितंबर तक पूरा होगा केंद्रीय विद्यालय भवन, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं: जिलाधिकारी
सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी
सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी
उत्तराखंड में 99% गणना फॉर्म डिजिटाइज, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
उत्तराखंड में 99% गणना फॉर्म डिजिटाइज, 15 सितंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची
भीमताल के पास खाई में गिरा डंपर, SDRF ने चालक का सकुशल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
भीमताल के पास खाई में गिरा डंपर, SDRF ने चालक का सकुशल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत
निदेशालय स्तर पर भी होगा बीमार शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षणः डाॅ. धन सिंह रावत

07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, वरना मतदाता सूची से नाम छूटने का खतरा: डीएम

07 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, वरना मतदाता सूची से नाम छूटने का खतरा: डीएम

देहरादून: मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी पात्र मतदाताओं से 07 जुलाई 2026 तक गणना प्रपत्र अनिवार्य रूप से जमा करने की अपील की है।

डीएम ने बताया कि देहरादून जिले में पंजीकृत 13.76 लाख मतदाताओं में से 11.86 लाख से अधिक मतदाता अब तक अपना गणना प्रपत्र जमा कर चुके हैं और 99.98 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी पूरा हो चुका है। इसके बावजूद 1,90,588 मतदाताओं ने अभी तक सत्यापन नहीं कराया है।

उन्होंने कहा कि जो नागरिक दिन के समय घर पर उपलब्ध नहीं रहते, वे ECINet ऐप या ‘बुक ए कॉल विद बीएलओ’ सुविधा का उपयोग कर अपने बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र जमा कर सकते हैं।

डीएम ने बताया कि उत्तराखंड के मतदाता वर्ष 2003 की मतदाता सूची में अपना या अपने माता-पिता अथवा दादा-दादी का नाम मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर खोज सकते हैं। अन्य राज्यों के मतदाता निर्वाचन आयोग के पोर्टल पर अंतिम एसआईआर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी क्यूआर कोड के माध्यम से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

जिलाधिकारी ने कहा कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई है और अब केवल तीन दिन शेष हैं। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अंतिम समय का इंतजार न करते हुए समय पर गणना प्रपत्र जमा कर अपने मतदाता अधिकार को सुरक्षित रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top