Breaking News
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल

उमसभरी गर्मी से आमजन का हाल बेहाल, दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच थमा वर्षा का दौर 

उमसभरी गर्मी से आमजन का हाल बेहाल, दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच थमा वर्षा का दौर 

अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि

देहरादून। दून में करीब एक सप्ताह से उमसभरी गर्मी से आमजन बेहाल है। दिनभर आंशिक बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन वर्षा के दौर थम गए हैं। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बौछार पड़ी रही हैं। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में कुछ देर के लिए बौछार पड़ने के बाद उमस बढ़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दून में हल्की वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। दिनभर धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच उमस बरकरार रह सकती है। उत्तराखंड में दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन वर्षा का दौर कुछ धीमा पड़ा है।

ज्यादातर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के एक से दो दौर तो हो रहे हैं पर अधिकांश समय धूप और बादलों की आंख-मिचौनी चल रही है। ऐसे में मैदानी क्षेत्रों में उमसभरी गर्मी बेहाल कर रही है। अधिकतम तापमान में भी लगातार वृद्धि हो रही है। दून में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिन वर्षा का क्रम कुछ धीमा रह सकता है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने और बेहद हल्की वर्षा के आसार हैं। नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ भारी वर्षा हो सकती है। दून में भी बादल मंडराने के बीच वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top