Breaking News
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा,सुशासन और विकास को समर्पित : हेमंत द्विवेदी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम अलर्ट: उत्तराखंड के 7 जिलों में 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त: डीएम डॉ. आशीष चौहान
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
रंगदारी और फायरिंग कांड का खुलासा, आरोपी अमन अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की SIR अभियान की समीक्षा, तीन दिन में 19 लाख से अधिक फार्म वितरित
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा घण्टाघर में “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान के अंतर्गत जागरूकता अभियान

मेगास्टार चिरंजीवी की आगामी फिल्म ‘विश्वंभरा’ का पहला गाना ‘रामा रामा’ हुआ जारी

मेगास्टार चिरंजीवी की आगामी फिल्म ‘विश्वंभरा’ का पहला गाना ‘रामा रामा’ हुआ जारी

चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘विश्वंभरा’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का टीजर पहले ही जारी हो चुका है, जिसे दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी। मेगास्टार चिरंजीवी की ‘विश्वंभरा’ अब पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। वहीं, अब दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना जारी कर दिया है।

फिल्म का पहला गाना जारी
दरअसल, ‘विश्वंभरा’ अपने तय समय से पीछे चल रही है। टीजर को दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, जिसके बाद से टीम ने वीएफएक्स पर दोबारा काम काम करना शुरू किया। हालांकि, अब दर्शकों को खुश करने के लिए फिल्म का पहला गाना ‘रामा रामा’ आज हनुमान जयंती के विशेष अवसर पर जारी किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गीत
पहली नजर में यह गीत भगवान श्रीराम को समर्पित है, जिसमें सर्वशक्तिमान के महत्व और महान कार्यों के बारे में बताया गया है। सरस्वती पुत्र रामजोगय्या शास्त्री ने इस गीत को लिखा है, जिसे शंकर महादेवन और लिप्सिका ने शानदार ढंग से गाया है। मेगास्टार के डांस मूव्स सरल और दमदार हैं, जो गाने की सादगी के अनुरूप हैं। एमएम कीरवानी ने इस भक्ति गीत के लिए आकर्षक धुनें बनाई हैं। अब यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फिल्म के कलाकार
मल्लीदी वशिष्ठ द्वारा लिखित और निर्देशित ‘विश्वंभरा’ सामाजिक मुद्दे पर आधारित फिल्म होगी। फिल्म में तृषा और चिरंजीवी के साथ सुरभि, राम्या पसुपलेटी, ईशा चावला, और अश्रिता वेमुगंती नंदूरी जैसे शानदार कलाकार भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार एमएम कीरवानी ने दिया है। फिल्म का निर्माण यूवी क्रिएशंस ने किया है। फिल्म की रिलीज डेट के एलान होना बाकी है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top