Breaking News
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार धीमी, फिल्म ने अब तक कमाए 1.31 करोड़ रुपये

‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार धीमी, फिल्म ने अब तक कमाए 1.31 करोड़ रुपये

अभिनेता जैकी श्रॉफ की बच्चों और पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई गई फिल्म ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ बॉक्स ऑफिस पर अपेक्षित प्रदर्शन करने में संघर्ष करती नजर आ रही है। शुरुआती दो दिनों में सीमित कमाई करने वाली यह फिल्म रविवार को भी कोई बड़ा कमाल नहीं दिखा सकी। हालांकि वीकेंड के चलते कारोबार में कुछ उम्मीदें थीं, लेकिन आंकड़े उम्मीदों पर पूरी तरह खरे नहीं उतर पाए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को फिल्म ने लगभग 56 लाख रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई करीब 1.31 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।  फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 25 लाख रुपये की कमाई के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन शनिवार को इसके कारोबार में सुधार देखने को मिला और फिल्म ने 50 लाख रुपये जुटाए।

फिल्म के सामने अन्य फिल्मों से भी कड़ी प्रतिस्पर्धा बनी हुई है। अनन्या पांडे की ‘चांद मेरा दिल’ और आयुष्मान खुराना की ‘पति पत्नी और वो दो’ अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही हैं। ऐसे में ‘द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो’ के लिए दर्शकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करना आसान नहीं होगा।

फिल्म की कहानी एक छोटे बच्चे दीपू और उसके दादा के इर्द-गिर्द घूमती है। दीपू अपने नए स्कूल में दोस्तों को विश्वास दिलाता है कि उसके दादा एक सुपरहीरो हैं, जो एलियन्स से लड़ते हैं। इसके बाद शुरू होती है रोमांच, हास्य और रहस्य से भरपूर घटनाओं की श्रृंखला। फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ मिहिर गोडबोले, शिवांश चोर्गे, भाग्यश्री पटवर्धन और प्रतीक स्मिता पाटिल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।

निर्माताओं को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पारिवारिक दर्शकों और बच्चों का समर्थन फिल्म के कारोबार को नई गति दे सकता है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top