Breaking News
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश
उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण

एसजीजीआर विवि में धूमधाम से मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

एसजीजीआर विवि में धूमधाम से मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पौधारोपण के द्वारा पर्यावरण बचाने का दिया सार्थक संदेश

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार को भव्य रूप से स्थापना दिवस (फाउंडेशन डे) मनाया गया।
इस अवसर को खास बनाने के लिए वृहत स्तर पर पौधारोपण किया गया।
इस अभियान के तहत सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों से अपील की गई कि वे एक पौधा लगाएँ, ताकि पर्यावरण की सुरक्षा हो सके।

इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्री मंहत देवेंद्र दास जी महाराज ने विश्वविद्यालय की स्थापना दिवस को गौरवान्वित करने वाला पल बताया, साथ ही उन्होंने अपने संदेश में विश्वविद्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों और फैकल्टी मेंबर्स को शुभकामनाएं प्रेषित की।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो डॉ कुमुद सकलानी, विश्वविद्यालय प्रेसिडेंट सलाहकार डॉ जेपी पचौरी, रजिस्ट्रार, आईक्यूएसी निदेशक प्रो डॉ दिव्या जुयाल के साथ ही डीन स्टूडेंट वेल्फेयर प्रो डॉ मालविका कांडपाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ कुमुद सकलानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय ज़िम्मेदारियों को निभाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। विश्वविद्यालय के 6 स्कूल एक्रीडिटेड काउंसिल से प्रमाणित है। उन्होंने कहा कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में 11 स्कूलों का सफलतापूर्वक संचालन हो रहा है।

इस विशेष दिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया, जिसमें नीम, पीपल, आम और अन्य छायादार तथा औषधीय पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी सेल द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और विश्वविद्यालय के शिक्षकों के साथ ही कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के म्यूजिक बैंड सर्वत्र द्वारा संगीतमय प्रस्तुति दी गई।छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, कविता पाठ और लघु नाटकों की प्रस्तुति दी। देशभक्ति गीतों और लोकनृत्यों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूल ऑफ योग साइंस एंड नेचरोपैथी के छात्र सुमीर , पत्रकारिता की छात्रा कोमल, अनामिका राज, एम एस सी एग्रोनॉमी की छात्रा अवंतिका कैंतुरा के साथ ही एन सी सी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों अंशुमान, आकृति, आदित्य पटवाल, हिमांशु नेगी, श्रेया बिष्ट, सिद्धांत थापा को पुरस्कृत और सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

कार्यक्रम के समापन में डॉ लोकेश गंभीर के द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया गया।
इस अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के सभी स्कूलों के डीन, विभागाध्यक्ष, शिक्षकों के साथ ही कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top