Breaking News
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

विपक्ष ने की स्वार्थ की राजनीति, सामाजिक ताने -बाने को नष्ट करने का भी किया काम- मुख्यमंत्री योगी

विपक्ष ने की स्वार्थ की राजनीति, सामाजिक ताने -बाने को नष्ट करने का भी किया काम- मुख्यमंत्री योगी

यूपी पुलिस में अगले दो साल में एक लाख पुलिस जवान होंगे भर्ती 

विपक्षी दल देश की कीमत पर राजनीति करते हैं – मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी। यूपी पुलिस में अगले दो साल में एक लाख पुलिस जवान भर्ती करेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को काशी के लालपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल (टीएफसी) हुई भाजयुमो की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में की। वह भाजयुमो के कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती में पूर्व की सरकारों की तरह कोई भेदभाव नहीं होगा। हमारी नीति जीरो टालरेंस की है उसी के साथ काम होगा। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस ने स्वार्थ की राजनीति की है और सामाजिक ताने बाने को नष्ट करने का काम किया है। इन तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोगों से बचकर रहना है।

इन्होंने वर्षों तक देश पर राज किया मगर देश के लिए कुछ काम नहीं किया। इनकी और भाजपा की राजनीति में बस यही फर्क है कि विपक्षी दल देश की कीमत पर राजनीति करते हैं और हम देश के लिए काम करते हैं।  सीएम योगी ने कहा कि 2017 में जब भाजपा उप्र में सत्ता में आई तो जनसंख्या में तो हम देश में नंबर एक पर थे मगर अर्थव्यवस्था के मामले में नंबर सात पर थे और आज हम देश में अर्थव्यवस्था पर दूसरे नंबर पर हैं। आज देश-विदेश के बड़े निवेशक यूपी में आना चाहते हैं। 2023 में जब प्रदेश सरकार ने इंवेस्टर समिट किया तो 40 लाख करोड़ रूपये निवेश के प्रस्ताव मिले, इससे करीब डेढ़ करोड़ नौजवानों को नौकरी मिली।

पहले यही नौजवान मुंबई और विदेश जाता था। सीएम ने कहा कि आज निवेश आ रहा है क्योंकि हम व्यापारियों को उप्र के प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा दे रहे हैं। वहीं 2017 से पहले इसी उप्र की पहचान का संकट था। कोई भी बाहरी व्यक्ति यहां आना नहीं चाहता था। बेटियां सुरक्षित नहीं थी, व्यापारियों का व्यापार चौपट था। सड़क से लेकर बिजली तक देने में जिलों में भेदभाव किया जाता था। आज बिना भेदभाव के हर जिले को बिजली मिल रही और हर जनपद में सड़कें बन रही हैं। सरकार ने व्यापारी को 10 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर भी दिया और सुरक्षा का बंदोबस्त भी किया। हमने बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासन मैं बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न नहीं मिला। क्योंकि उस समय तक भारत रत्न पर भी एक ही परिवार का अधिकार रहता था। इन सरकारों ने बाबा साहब के अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल का भी अपमान किया था। इन महापुरुषों को भारत रत्न न मिले, इसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया। कारण, यह देश की कीमत पर राजनीति करने वाली पार्टियां हैं। हम देश के लिए राजनीति करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top