Breaking News
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग
विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग

8 जनवरी को रिलीज होगा ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीज़र, मेकर्स ने की घोषणा

8 जनवरी को रिलीज होगा ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का टीज़र, मेकर्स ने की घोषणा

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। लंबे समय से फिल्म से जुड़ी अपडेट्स का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब मेकर्स ने बड़ी घोषणा कर दी है। फिल्म का टीज़र 8 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाएगा।

खास बात यह है कि टीज़र रिलीज की तारीख यश के जन्मदिन के साथ तय की गई है, जिससे फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मेकर्स इस खास मौके को यादगार बनाना चाहते थे और इसी वजह से टीज़र लॉन्च के लिए यश का जन्मदिन चुना गया।

‘टॉक्सिक’ पहले ही रिलीज से पहले चर्चा में बनी हुई है। इसकी सबसे बड़ी वजह यश का बदला हुआ अवतार बताया जा रहा है। इस फिल्म में वह अपने अब तक के किरदारों से बिल्कुल अलग और नए अंदाज में नजर आएंगे, जिसे लेकर दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक गीतू मोहनदास कर रही हैं। ‘टॉक्सिक’ को एक स्टाइलिश गैंगस्टर ड्रामा बताया जा रहा है, जिसमें दमदार एक्शन के साथ-साथ भावनात्मक पहलुओं को भी गहराई से दिखाया जाएगा। मेकर्स का दावा है कि फिल्म कहानी और प्रस्तुति दोनों स्तरों पर दर्शकों को चौंकाएगी।

स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। मेकर्स पहले ही इन कलाकारों के लुक्स जारी कर चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

‘टॉक्सिक’ को 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किए जाने की तैयारी है। टीज़र के ऐलान के बाद फिल्म को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं, और फैंस अब 8 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top