Breaking News
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल

प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पल- रेखा आर्या

प्रदेश के इतिहास में माइलस्टोन है यह पल- रेखा आर्या

38वें राष्ट्रीय खेलों का पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

अद्भुत…अकल्पनीय… अविस्मरणीय -रेखा आर्या

आयोजन में हज़ारों की संख्या में आए लोगों ने किया अभिनन्दन

देहरादून।  अद्भुत…अकल्पनीय… अविस्मरणीय
38वीं राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह के साक्षी बने हर व्यक्ति के मन से मंगलवार को रजत जयंती खेल परिसर में यही उदगार निकले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक यादगार भाषण दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 38 राष्ट्रीय खेलों को ग्रीन गेम्स के तौर पर आयोजित करने के लिए प्रदेश सरकार को बधाई दी। उन्होंने शीतकालीन यात्रा पर आने के लिए देशवासियों का आवाहन किया।मोदी ने कहा कि हमें फिट इंडिया बनाना है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को खेलों के आयोजन का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने जैसे ही मंच पर आकर भारत माता की जय का उद्घोष किया तो दर्शकों की हर्ष ध्वनि गूंज उठी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इतिहास कई बार सदियों को विस्मृत कर देता है लेकिन चंद पल अमर हो जाते हैं। हर देश, राज्य और समाज के जीवन में एक ऐसा पल आता है जब एक एक क्षण का इतिहास सदियों के इतिहास से भी ज्यादा अहम बन जाता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज हमारी देवभूमि के लिए एक ऐसा ही पल आया है जब हम संकल्प से शिखर तक जाने के अपने आहवान को साक्षात होते देख रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश भर के सांस्कृतिक कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पांडवाज बैंड, जुबिन नौटियाल की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम का समापन 2025 युवाओं के शंखनाद ने किया। हिमालय द्वारा संकल्प से शिखर तक की यात्रा का सफर का वर्णन आयोजन की खास पेशकश रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top