Breaking News
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग

ज्यादा देर तक बैठकर काम करने वालों की टेंशन बढ़ा सकती है ये रिसर्च, मौत का रिस्क ज्यादा

ज्यादा देर तक बैठकर काम करने वालों की टेंशन बढ़ा सकती है ये रिसर्च, मौत का रिस्क ज्यादा

अगर आप भी कुर्सी पर ज्यादा देर तक बैठकर काम करते हैं तो सावधान हो जाइए. एक रिसर्च में सामने आया है कि ज्यादा देर तक बैठने वालों को मौत का खतरा बाकी लोगों की तुलना में 16 प्रतिशत ज्यादा होता है। इसे 13 साल तक ज्यादा देर बैठने वालों पर शोध करने के बाद जारी किया गया है। आइए जानते हैं क्या कहता है रिसर्च…

हार्ट अटैक का खतरा
लगातार और ज्यादा देर तक बैठकर काम करने और कम चलने वालों को सतर्क हो जाना चाहिए, क्योंकि 4,81,688 लोगों पर हुए रिसर्च के बाद पता चला है कि ऐसे लोगों में कार्डियो वस्कुलर डिसीज यानी हार्ट डिजीज से मौत का खतरा बाकी लोगों की तुलना में 34 फीसदी ज्यादा होता है।. दूसरी बीमारियों से जान जाने का रिस्क 16 प्रतिशत तक पाया गया है।

ये बीमारियां भी हो सकती हैं
रिसर्च में बताया गया है कि चलने-फिरने से शरीर बुढ़ापे तक एक्टिव रहता है. लंबी उम्र की एक ये भी वजह है कि ऐसे लोग चलना-फिरना खूब करते हैं. लगातार बैठे रहने से ब्लड शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और कमर के आसपास चर्बी जमने का जोखिम ज्यादा रहता है। इससे कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है और ये सभी मिलकर हार्ट की बीमारियां, यहां तक कि कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकते हैं।

महिलाएं ज्यादा रहें सावधान
इस रिसर्च में पता चला है कि ऐसे लोग जो 8 घंटे से ज्यादा लगातार बैठकर काम करते हैं, उनकी सेहत पर स्मोकिंग जैसा खतरा रहता है। अगर पूरे दिन बैठकर फिर जिम जाकर पसीना बहाया जाए तो इससे डैमेज कंट्रोल नहीं हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, इन्फ्लेमेशन जैसी खतरनाक बीमारियां महिलाओं में ज्यादा तेजी से फैल सकती हैं। इसलिए उन्हें अपनी फिटनेस पर ध्यान देना चाहिए और ज्यादा देर तक बैठने से बचना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top