Breaking News
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ की धूम, एडवांस बुकिंग में दुनियाभर से 40 करोड़ रुपये के पार पहुंची कमाई
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
सामान्य ब्लड टेस्ट रिपोर्ट को न समझें पूरी सेहत की गारंटी, कई गंभीर बीमारियां रह सकती हैं छिपी
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट  का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग

फिट रहने के लिए रोजाना करें मिनी वॉक, जानें इसके फायदे और सही टाइमिंग

हर दिन वॉक करना सेहतमंद रहने का सबसे खास तरीका है। फिट रहने के लिए काफी अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है. हालांकि, आजकल दिनचर्या और शेड्यूल इस तरह का हो गया है कि लोगों के पास टहलने तक का समय नहीं है। ऐसे लोग मिनी वॉक कर खुद को फिट रख सकते हैं. हर दिन 2 मिनट से 5-10 मिनट का वॉक कर बेनिफिट्स पा सकते हैं. मिनी वॉक से वजन तो तेजी से कम होता है, दिल की सेहत भी बेहतर बनी रहती है. इससे डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसी खतरनाक बीमारियों का रिस्क भी कम होता है। आइए जानते हैं इसके फायदे…

कब-कब मिनी वॉक करना चाहिए
ऐसे लोग जिनके पास समय कम है और दिनभर बिजी रहते हैं। वे मिनी वॉक के लिए 5-10 मिनट आसानी से निकाल सकते हैं. सुबह के वक्त 10 मिनट की तेज वॉक कर सकते हैं. आप चाहें तो ऑफिस के अंदर भी इसे कर सकते हैं. ब्रेकफास्ट के बाद एक राउंड भी लगा सकते हैं। अगर घर पर फोन से बात कर रहे हैं और लंबी बातचीत चले तो वॉक कर सकते हैं।

दफ्तर में लगाएं राउंड
दफ्तर में हर 1 घंटे में 5 मिनट के लिए वॉक ब्रेक लेना फायदेमंद हो सकता है. दिन के खाना खाने के बाद 5 मिनट का मिनी वॉक भी फायदेमंद हो सकता है। दोपहर-रात में खाने के बाद जरूर टहलने जाएं. इससे काफी बेनिफिट्स मिल सकते हैं।

मिनी वॉक कितनी देर करें
दिन में मिनी वॉक की शुरुआत में 10 मिनट तक टहल सकते हैं. मिनी वॉक के जरिए हफ्ते में कम से कम 150 मिनट जरूर टहलें. अगर इसे हर हफ्ते 10 मिनट भी बढ़ाएं तो तो गजब के फायदे मिल सकते हैं। इसके बाद ब्रिस्क वॉक कर सकते हैं. मतलब अपनी वॉक को तेज कर सेहतमंद बन सकते हैं।

शुरुआत करने के पाँच आसान तरीके:
* छोटी शुरुआत करें. प्रतिदिन 5 से 10 मिनट पैदल चलने की दिनचर्या बनाएँ, उदाहरण के लिए, अपने आने जाने के दौरान ट्रेन या बस से एक स्टॉप पहले उतर जाएं और छोटी वॉक करें।

* धीरे-धीरे अपना वाकिंग टाइम बढ़ाएं. हर हफ़्ते एक या दो मिनट और जोड़ते जाएं जब तक कि आप आराम से हफ़्ते में 150 मिनट तक चलने में सक्षम न हो जाएं।

* लंबे समय तक ऑफिस में बैठे रहने के बीच कैंटीन जाने या फिर चाय पीने के बहाने उठे और कुछ खाते हुए भी वॉक करें. ऐसा करने से हाथ पैरों का मूवमेंट होता रहेगा और छोटी सी वॉक भी हो जाएगी।

* अच्छे ट्रैक्शन वाले सपोर्टिव स्नीकर्स पहनें।

* इसे मज़ेदार बनाएँ. वॉकिंग ग्रुप में शामिल होने पर विचार करें, खासकर अगर आपको प्रोत्साहन की ज़रूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top