Breaking News
मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण
मंडलायुक्त दीपक रावत ने तहसील कार्यालय रामनगर का किया निरीक्षण
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग को अजय भट्ट का समर्थन, बोले—जनभावनाओं के साथ खड़ी है सरकार
उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान
उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान
कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच
कुष्ठ रोग मुक्त व्यक्तियों के लिए बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 50 लोगों की हुई जांच
सपनों का भारत 2047 अभियान के तहत सीएनआई इंटर कॉलेज में रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित
सपनों का भारत 2047 अभियान के तहत सीएनआई इंटर कॉलेज में रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित
बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे आंगनबाड़ी केन्द्रः डॉ. धन सिंह रावत
बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रहे आंगनबाड़ी केन्द्रः डॉ. धन सिंह रावत
पशुलोक बैराज से अज्ञात महिला का शव बरामद, SDRF ने सिविल पुलिस को सौंपा
पशुलोक बैराज से अज्ञात महिला का शव बरामद, SDRF ने सिविल पुलिस को सौंपा
सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर पहुंचकर जांची हकीकत
सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर पहुंचकर जांची हकीकत
जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
जनता दर्शन में 10 शिकायतों पर सुनवाई, अपर जिलाधिकारी ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

देहरादून में मोहर्रम जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

देहरादून में मोहर्रम जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन लागू, पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

देहरादून। मोहर्रम के अवसर पर 26 जून 2026 को निकाले जाने वाले जुलूस को देखते हुए देहरादून यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। दोपहर 2 बजे से जुलूस मार्ग पर चरणबद्ध तरीके से यातायात को डायवर्ट किया जाएगा, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके ।

1. जुलूस के ईसी रोड़ से प्रस्थान करने पर ईसी रोड़ की ओर कोई ट्रैफिक नही आयेगा, यूकेलिप्टस चौक,बेनी बाजार,सर्वे चौक से यातायात डायवर्ट किया जायेगा ।

2. जुलूस के सर्वे चौक पास करने पर ईसी रोड़ का यातायात सामान्य किया जायेगा व सर्वे चौक से परेड ग्राउण्ड की ओर कोई यातायात नही भेजा जायेगा, यातायात क्रास रोड़ से बुद्धा चौक होते हुए जायेगा ।

3. परेड ग्राउंड से रोजगार तिराहा, कान्वेन्ट तिराहा,लैन्सडॉन चौक की ओर मोहर्रम का जुलूस जायेगा जिस दौरान जुलूस के सापेक्ष कोई भी यातायात नही भेजा जायेगा, यातायात सर्वे चौक की ओर भेजा जायेगा ।

4. जुलूस लैन्सडॉन चौक से दर्शनलाल चौक जाने पर सर्वे चौक का यातायात सामान्य कर दिया जायेगा, व लैन्सडॉन दर्शनलाल चौक की ओर कोई यातायात नही भेजा जायेगा ।

5. दर्शनलाल चौक,तहसील चौक,इनामुल्ला बिंल्डिंग की ओर जुलूस जाने पर जुलूस के पीछे कोई यातायात नही भेजा जायेगा, यातायात दर्शनलाल चौक,बुद्धा चौक,दून चौक, द्रोण होटल कट की ओर भेजा जायेगा ।

6. इनामुल्ला बिल्डिंग पर जुलूस समाप्त होने पर सम्पूर्ण यातायात सामान्य कर दिया जायेगा ।

विक्रम एवं सीटी बसों का डायर्वजन प्लान
जुलूस के सर्वे चौक पहुँचने से पहले 3, 5, 8, 2 न0 विक्रम, प्रेमनगर व कैन्ट से आने वाले विक्रमों को निम्न प्रकार से डायवर्ट किया जायेगा –

 3 न0 विक्रम, रेसकोर्स चौक से वापस – रेसकोर्स पीएनबी तिराहे – आराघर टी- जक्शन ।

 5 व 8 नं0 विक्रम – रेलवे गेट से वापस ।

2 न0 विक्रम, सिटी बस व व्यवसायिक वाहन – सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस ।

प्रेमनगर व कैन्ट विक्रम – बिन्दाल पुल से वापस ।

 देहरादून की समस्त जनता से अपील है की यातायात पुलिस द्वारा दिये गये डायवर्ट रूटों का प्रयोग कर देहरादून पुलिस का सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top