Breaking News
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम  ने दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता

वेब सीरीज द लीजेंड ऑफ हनुमान 4 का ट्रेलर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

वेब सीरीज द लीजेंड ऑफ हनुमान 4 का ट्रेलर जारी, रिलीज तारीख से भी उठा पर्दा

अगर आप एनिमेटड फिल्मों और वेब सीरीज के दीवाने हैं तो तैयार हो जाइए. ऐसा इसलिए क्योंकि द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4 डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर जल्द ही आने वाला है। इसका ट्रेलेर रिलीज कर दिया गया है जिसमें हनुमान जी अपनी भूली-बिसरी शक्तियों को वापस याद करते हैं. इसके साथ ही कुंभकरण के साथ उनका भीषण युद्ध देखने को मिलेगा. इसका ट्रेलर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर शेयर किया गया है जिसे आपको देखना चाहिए।

द लेजेंड ऑफ हनुमान सीजन 4 का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा गया, युद्ध के मैदान में जाग उठा है कुंभकरण, देखिए पवनपुत्र हनुमान की कहानी का अगला चरण. ये ट्रेलर आपको काफी पसंद आने वाला है जिसमें प्रभु श्रीराम की भक्ति देखने को मिलेगी।

5 जून से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर द लीजेंड ऑफ हनुमान का नया सीजन स्ट्रीम होगा. नया सीजन और भी रोमांचक होने वाला है जिसमें कुंभकरण अपनी राक्षसी शक्ति का प्रदर्शन करेगा, इंद्रजीत अपनी घातक योजनाओं का जाल बिछाएगा और अहिरावण अपने दुष्ट इरादों को अंजाम देगा. वहीं दूसरी तरफ, हनुमान जी अपनी शक्तिशाली वानर सेना को अब तक के सबसे बड़े युद्ध के लिए तैयार करेंगे।

बता दें, इस रोमांचक सीजन को ग्राफिक इंडिया के शरद देवराजन और जीवन जे. कांग ने अपने क्रिएटिव टैलेंट से तैयार किया है. वहीं शरद केलकर ने रावण को आवाज दी और दमन सिंह ने हनुमान जी को आवाज देकर कमाल की परफॉर्मेंस दी है. डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर द लीजेंड ऑफ हनुमान की पिछली सभी सीरीज आपको देखने को मिल जाएंगी। एनिमेशन की दुनिया में ये कामयाब सीरीज में से एक है. 5 जून से आप इसे डिज्नी हॉटस्टार पर सबस्क्रिप्शन के साथ देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top