Breaking News
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग
उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश
उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने National Security Strategies Conference – 2024 का किया उद्घाटन

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने National Security Strategies Conference – 2024 का किया उद्घाटन

नई दिल्ली।  केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दो-दिवसीय National Security Strategies Conference – 2024 का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य उभरती राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों के समाधान के लिए रोडमैप तैयार करना है।

कार्यक्रम की शुरुआत में गृह मंत्री ने शहीद स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर आसूचना ब्यूरो के उन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने कर्तव्य पालन करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक सम्मेलन की सिफारिशों के डैशबोर्ड का शुभारंभ किया, जिसे राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने विकसित किया है।

इस सम्मेलन की परिकल्पना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के वार्षिक सम्मेलन के दौरान की थी, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, युवा पुलिसकर्मियों और सुरक्षा विशेषज्ञों के बीच विचार-विमर्श के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों का समाधान ढूंढने का लक्ष्य रखा गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि सम्मेलन को हाइब्रिड मोड में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर से 750 से अधिक अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस दौरान केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, बंडी संजय कुमार, और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों सहित केंद्रीय पुलिस बलों और संगठनों के प्रमुख भी उपस्थित थे।

इस सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श होगा और इन चुनौतियों का समाधान करने के लिए महत्वपूर्ण रणनीतियाँ तैयार की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top