Breaking News
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर हुई रिलीज

विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर हुई रिलीज

विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार को इसी साल 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को दर्शक नसीब नहीं हुए।घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 4.63 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।अब दो और दो प्यार ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। ऐसे में जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।

फिल्म दो और दो प्यार में सेंथिल राममूर्ति, इलियाना डिक्रूज और प्रतीक गांधी जैसे सितारे भी अहम भूमिका में है।इसकी कहानी काव्या (विद्या) और अनिरुद्ध (प्रतीक) की है, जिनकी शादी उथल-पुथल भरे दौर से गुजर रही है।3 साल तक डेटिंग करने और शादी के 12 साल बाद, काव्या और अनिरुद्ध का रिश्ता नीरस हो चुका है।इसके बाध उनकी जिंदगी में विक्रम (सेंधिल) और नोरा (इलियाना) की एंट्री होती है, जो उनके रिश्ते में नए रंग भरते हैं।

विद्या बालन, इलियाना डिक्रूज, प्रतीक गांधी और सेंथिल राममूर्ति स्टारर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए डिज्नी प्लस हॉटस्टान ने कैप्शन में लिखा है, प्यार में पडऩा, फिर से. क्योंकि सिर्फ एक बार काफी नहीं है, दो और दो प्यार अब स्ट्रीमिंग हो रही है हॉटस्टार पर.
फिल्म में अपनी परफॉर्ममेंस के लिए पॉजिटिव रिएक्शन मिलने पर, विद्या ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर आभार व्यक्त किया था.  उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा, दो और दो प्यार के लिए हमें जो प्यार मिल रहा है, उससे वाकई बहुत खुश हूं. आपका बहुत-बहुत धन्यवाद मेरा दिल प्यार, खुशी, कृतज्ञता और मुस्कान से भरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top