Breaking News
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा
एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा

अपराध और अराजकता फैलाने वाले प्रवासियों को करेंगे देश से बाहर- डोनाल्ड ट्रंप

अपराध और अराजकता फैलाने वाले प्रवासियों को करेंगे देश से बाहर- डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन गोलीकांड के बाद ट्रंप सख्त, कहा– अवैध प्रवासियों की नागरिकता होगी रद्द

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को प्रवासन नीति पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाले प्रवास को स्थायी रूप से रोकने के कदम उठाए जाएंगे। ट्रंप के अनुसार, यह निर्णय अमेरिका में बढ़ते अवैध प्रवेश, हिंसक अपराधों और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक है। यह बयान वॉशिंगटन डीसी में एक अफगान नागरिक द्वारा दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर की गई गोलीबारी के बाद सामने आया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी संदेश में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में आने वाले ऐसे प्रवासियों को देश से बाहर किया जाएगा, जो अपराधों में शामिल हों या राष्ट्रीय हित के लिए बोझ साबित हों। उन्होंने दावा किया कि अवैध तरीक़े से दाखिल हुए लोगों के रिकॉर्ड रद्द किए जाएंगे और ऐसे व्यक्तियों की नागरिकता भी समाप्त की जा सकती है जो कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बनें। ट्रंप ने यह भी कहा कि गैर-अमेरिकी नागरिकों को मिलने वाले सरकारी लाभ और सब्सिडी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक गोलीबारी के आरोपी रहमानुल्लाह लकनवाल, 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। ट्रंप ने इस घटना को ‘आतंकी हमला’ करार देते हुए चेतावनी दी कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ऐसे हमले राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रहे हैं। हमले में घायल दो सैनिकों में से यूएस आर्मी स्पेशलिस्ट सारा बेकस्ट्रम की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

घटना के बाद यूएससीआईएस ने 19 देशों के इमिग्रेशन आवेदन पर सुरक्षा जांच को और मजबूत करने के नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन देशों की परिस्थितियों और जोखिम स्तर का मूल्यांकन करते हुए प्रक्रिया को और कठोर बनाया जाएगा।

ट्रंप ने इस मौक़े पर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की इमिग्रेशन नीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बाइडन प्रशासन ने लाखों लोगों को बिना पर्याप्त जांच के अमेरिका में प्रवेश की अनुमति दी, जिसके चलते देश की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top