Breaking News
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
NEET-UG साल में एक से ज्यादा बार कराने की सिफारिश, छात्रों पर दबाव कम करने का सुझाव
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
लोकगायक और UKD नेता पवन सेमवाल गिरफ्तार, स्कूटी जलाने के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पीरियड्स से पहले और बाद में क्यों होते हैं फेस पर पिंपल्स? क्या है इसकी वजह

पीरियड्स से पहले और बाद में क्यों होते हैं फेस पर पिंपल्स? क्या है इसकी वजह

पीरियड्स के दौरान हारमोंस चेंज होने लगते हैं. ऐसे में महिलाओं में कई सारे बदलाव देखे जाते हैं। पीरियड्स आने के पहले और बाद में महिलाओं को चिड़चिड़ापन, कमर दर्द, पेट दर्द, घबराहट जैसी दिक्कत होती है. इसके साथ ही बॉडी के अंदर भी कई हार्मोनल बदलाव देखे जाते हैं. पीरियड्स आना एक नेचुरल प्रोसेस है, जो हर महीने आता है. ऐसे में अधिकतर लड़कियों के फेस पर पिंपल्स होने की समस्या देखी गई है. पीरियड शुरू होने के कुछ दिन पहले से ही लड़कियों को चेहरे पर छोटी-छोटी फुंसियां होने लगती है। ऐसा हार्मोनल बदलाव के कारण होता है।

लेकिन इसके और भी कारण हो सकते हैं. पीरियड्स के दौरान शरीर में सूजन बढ़ जाता है. जो स्किन को लाल और चिड़चिड़ी बनता है जिससे पिंपल्स होने की संभावना बढ़ जाती है. इसके अलावा एंड्रोजन नाम का हार्मोन बॉडी में बढ़ जाता है, जिससे भी पिंपल्स हो सकते हैं. पीरियड शुरू होने से पहले एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर गिर जाता है इससे स्किन पर लाल फुंसियां होने लगती है। इसके अलावा पीरियड्स के टाइम पर स्ट्रेस बढऩे लगता है, इससे भी फुंसियां हो सकती है।

इन बातों का रखें ध्यान

यही नहीं पीरियड्स आने से महिलाओं की दिनचर्या में भी काफी बदलाव आ जाता है. जिससे वह समय पर ना ठीक से खा पाती है, ना नींद ले पाती है। इसलिए भी पिंपल्स होने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ महिलाएं पीरियड्स के दौरान ऐसा खाना खाती है, जो उन्हें नहीं खाना चाहिए जैसे कि जंक फूड, फास्ट फूड या शराब पीना। इसलिए महिलाओं को पीरियड्स के पहले और थोड़े दिन बाद तक संतुलित आहार ही खाना चाहिए।

पीरियड्स में पेट दर्द एक आम समस्या है. इस दौरान कुछ महिलाएं दर्द की गोलियों का सेवन करती है. इन गोली की वजह से भी पिंपल्स हो सकते हैं। इसके अलावा पीरियड्स में महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती है, जिससे वह समय पर फेस की केयर नहीं कर पाती है। इस वजह से भी उन्हें पिंपल्स हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top