Breaking News
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान
श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान
20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री
20 हजार बहनों का स्नेह और आशीर्वाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की जनसेवा का प्रमाण – मुख्यमंत्री
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात
रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत
सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव
सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार
उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं
उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं
मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त
मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त
एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप
एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप

ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग

ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

प्रदेश भर में शुरू होगा अवैध नशे के खिलाफ सघन अभियान

​अवैध नशाखोरी के खिलाफ पुलिस व मातृशक्ति के साथ मिलकर मोर्चा खोलेगा राज्य महिला आयोग

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल अपने शहर स्थान ऋषिकेश से करेंगी अभियान का शुरुआत

​देहरादून/ऋषिकेश। उत्तराखंड के ऋषिकेश में विस्थापित कॉलोनी से सामने आए एक हृदयविदारक मामले में जहां नशा करने से रोकने पर एक बेटे द्वारा अपनी ही बुजुर्ग माँ को गोली मार दी गई, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने त्वरित स्वतः संज्ञान लिया है। विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित ख़बर के अनुसार, नशे के आदी आरोपी सुमित गौड़ ने अपनी 63 वर्षीय माता ऊषा देवी के सिर में तमंचे से गोली मार दी, जिसके बाद पीड़ित महिला को नाजुक हालत में एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। इस अत्यंत संवेदनशील और अमानवीय घटना पर गहरी चिंता और नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने तत्काल प्रभारी निरीक्षक (एसओ) ऋषिकेश से फोन पर वार्ता की। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले अपराधी के विरुद्ध बिना किसी ढिलाई के कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। आयोग की अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि वह पीड़ित बुजुर्ग महिला से मिलने के लिए अस्पताल जाएंगे।

​इस निंदनीय घटना पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने ऋषिकेश में नशा करने से रोकने पर बेटे द्वारा अपनी माँ पर गोली चलाना न केवल एक जघन्य अपराध है, बल्कि यह हमारे सामाजिक ताने-बाने और संस्कारों पर भी एक बड़ा आघात है। नशाखोरी देवभूमि की युवा पीढ़ी को खोखला कर रही है और घरों को तबाह कर रही है, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। देवभूमि उत्तराखंड की इस पवित्र माटी में नशाखोरी को समाप्त करने के लिए उत्तराखंड राज्य महिला आयोग अब अपने स्तर पर एक बड़ा अभियान चलाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि हमारा यह दृढ़ प्रयास रहेगा कि पूरे उत्तराखंड में नशे के विरुद्ध एक व्यापक और सघन जन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा ताकि भविष्य में किसी भी माँ या परिवार इस तरह की प्रताड़ना का शिकार न होना पड़े।

अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने समाज और युवाओं को इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए मातृशक्ति की अहम भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की मातृभूमि की रक्षा और समाज सुधार में हमारी मातृशक्ति ने हमेशा बढ़-चढ़कर ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और वर्तमान में भी वे अवैध नशाखोरी को कम करने के लिए लगातार धरातल पर प्रयास कर रही हैं। आयोग इस अभियान को मजबूत करने के लिए पुलिस के साथ मिलकर प्रदेश भर की मातृशक्ति इस विशेष मुहिम में शामिल करेगा। महिलाओं के सहयोग से गाँव-गाँव और शहर-शहर में अवैध नशे के खिलाफ एक सघन जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि युवाओं और परिवारों को इस अभिशाप से मुक्ति दिलाने वाले इस अभियान की शुरुआत वह स्वयं अपने शहर ऋषिकेश से करेंगी, जिसे बाद में जनभागीदारी के माध्यम से पूरे उत्तराखंड में एक बड़ी मुहिम का रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top