Breaking News
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
चारधाम यात्रा पर राजनीति न करें- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
महिला आरक्षण पर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा विपक्ष- सीएम धामी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
सिक्किम के लोगों ने अपने व्यवहार और देशप्रेम से जीता पूरे देश का दिल- पीएम मोदी
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

महाकुंभ में हुई योगी सरकार की कैबिनट बैठक, सीएम ने मंत्रिमंडल के साथ संगम में लगायी डुबकी 

महाकुंभ में हुई योगी सरकार की कैबिनट बैठक, सीएम ने मंत्रिमंडल के साथ संगम में लगायी डुबकी 

प्रयागराज, वाराणसी और आगरा हमारे तीन महत्पूर्ण नगर निगम है- सीएम योगी 

यूपी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने आज प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। वहीं महाकुंभ में योगी सरकार की कैबिनट बैठक भी हुई।  इस दौरान सीएम ने कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी साझा की।    

सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज, वाराणसी और आगरा हमारे तीन महत्पूर्ण नगर निगम हैं। यहां के लिए बांड जारी करने जा रहे हैं। सरकार चित्रकूट और प्रयागराज को लेकर डेवलप करेगी। इसके लिए गंगा एक्सप्रेसवे को एक्सटेंशन देंगे। इससे पर्यटन और आर्थिक दृष्टि से मजबूती मिलेगी।

इसके साथ ही गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड से जोड़ेंगे। इससे प्रयागराज और चित्रकूट क्षेत्र में विकास को रफ्तार मिलेगी। इसके आलावा प्रयागराज से मिर्जापुर, वाराणसी और जौनपुर को जोड़ने के लिए सरकार झूंसी की तरफ एक फोरलेन ब्रिज बनाएगी।

साथ ही सिग्नेचर ब्रिज के समानानंतर एक और ब्रिज बनाया जाएगा। सीएम ने कहा कि इन सभी इन्फ्रास्ट्रक्चर का लाभ सभी को मिलेगा। साथ ही इससे प्रयागराज क्षेत्र के विकास को रफ्तार मिलेगी।

सीएम ने कहा कि केजीएमयू केंद्र को मेडिकल कॉलेज के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। तीन जिलों हाथरस, कासगंज और बागपत में तीन नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। 62 आईटीआई, 5 नवाचार, अविष्कार और प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

सीएम योगी ने कहा विशेष कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि पूरी कैबिनेट पहली बार महाकुंभ में मौजूद है। राज्य के विकास से जुड़ी नीतियों पर चर्चा हुई। प्रयागराज से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। उत्तर प्रदेश एयरोस्पेस और रक्षा तथा रोजगार नीति को पांच साल पूरे हो गए हैं। इसे नवीनीकृत किया जाएगा। अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए नए प्रोत्साहनों की घोषणा की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top