Breaking News
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- भारत के हर्ष सिंह का कमाल, जूडो में स्वर्ण पदक जीतकर बनाया नया रिकॉर्ड
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम  ने दिए निर्देश
जिला चिकित्सालय के घटते राजस्व के कारणों की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
दून पुलिस ने लौटाए 15 खोए मोबाइल, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
उत्तराखंड की बेटी ने रचा इतिहास, जीता सारा जहां
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
एमडीडीए का अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 4 बीघा की अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त, बहुमंजिला भवन सील
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता
लगातार बारिश के चलते फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद, प्रशासन ने सुरक्षा को दी प्राथमिकता

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ में तेज किया प्रचार-प्रसार, कांग्रेस पर लगाया जनता की अनदेखी का आरोप

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ में तेज किया प्रचार-प्रसार, कांग्रेस पर लगाया जनता की अनदेखी का आरोप

केदारनाथ में विराट जीत की ओर बढ़ रही है भाजपा, जनता के विश्वास पर खरी उतरेंगी बहन आशा नौटियाल – रेखा आर्या

हार देख हताश हो गई है कांग्रेस, केदारनाथ में भाजपा की जीत यहां हुए विकास को समर्पित होगी – रेखा आर्या

अगस्त्य मुनि। ज्यों ज्यों केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख़ नज़दीक आ रही है वैसे ही क्षेत्र का सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है। आज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, अगस्त्य मुनि नगर मंडल के गांव पठालीधार कोट, डांगी, और गिवाला में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नुक्कड़ सभाएं कर, भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल के लिए वोट मांगे।

अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि गांव दर गांव आशा नौटियाल के समर्थन में एक लहर चल रही है और जनता उन्हें जिताने को लेकर उत्सुक है। उन्होंने जोड़ा कि केदारनाथ में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यहां हुए विकास कार्यों को समर्पित होगी। उन्होंने कहा कि समूचा केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र, भारतीय जनता पार्टी की विकास केंद्रित नीतियों का एक आदर्श उदाहरण है और हमारी सरकार ने यहां विरासत और विकास… दोनों के संवर्धन का कार्य किया है।

कांग्रेस पर राजनीतिक हमला बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि जब यहां से कांग्रेस का विधायक था तब वो अपनी विधायक निधि भी पूरी खर्च नहीं कर पाए थे। रेखा आर्या बोलीं कि कांग्रेस ने हमेशा जनता की अनदेखी करने का काम किया है और कभी लोगों के समुचित विकास पर ध्यान नहीं दिया। रेखा आर्या बोलीं कि कांग्रेस और इसके नेता लक्ष्यविहिन हैं और राज्य के विकास को लेकर इनके पास ना नेता है, ना नीति है ना नीयत है।

वो आगे बोलीं कि हमारी सरकार हर स्तर पर लोक कल्याणकारी नीतियां बना रही है जिसमें महिलाओं और युवाओं को वरीयता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बहन आशा नौटियाल की जीत केवल भाजपा की जीत नहीं होगी बल्कि ये केदारनाथ की महिलाओं की जीत होगी… यहां की युवाशक्ति की जीत होगी… उनके सपनों और आकांक्षाओं की जीत होगी।

रेखा आर्या के जनसंपर्क के दौरान उनके साथ मण्डल अध्यक्ष श्रीमती बीना राणा, पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती बीना बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ममता नौटियाल, पूर्व ज़िला अध्यक्ष वाचस्पति सेमवाल, पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा शशि नौटियाल सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top