Breaking News
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित
जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित

उत्तराखण्ड में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री धामी की बड़ी पहल

उत्तराखण्ड में पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए मुख्यमंत्री धामी की बड़ी पहल

17 जून मंगलवार को 11 बजे से सूचना निदेशालय में लगेगा विशेष स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प

दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक रहेंगे मौजूद

265 से अधिक जांचें होंगी पूरी तरह नि:शुल्क

देहरादून। उत्तराखण्ड में पत्रकारों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की चिंता को लेकर राज्य सरकार बेहद गम्भीर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, मंगलवार 17 जून को सूचना निदेशालय, रिंग रोड, देहरादून में एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।यह कैम्प स्वास्थ्य विभाग व सूचना विभाग के संयुक्त प्रयास से प्रातः 11 बजे से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कहा है पत्रकार हमारे लोकतंत्र की आत्मा हैं। उनकी जिम्मेदारियों के साथ उनका स्वास्थ्य भी हमारी प्राथमिकता है। कैम्प में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ विशेषज्ञ चिकित्सक विभिन्न जांचों और परामर्श के लिए उपस्थित रहेंगे।

🔹 फिजिशियन – डॉ. विवेकानंद सत्यावली, डॉ. अंकुर पांडे
🔹 बाल रोग – डॉ. अशोक कुमार
🔹 ईएनटी – डॉ. नितिन शर्मा
🔹 नेत्र रोग – डॉ. शांति पांडे
🔹 हृदय रोग – डॉ. अमर उपाध्याय
🔹 स्त्री रोग – डॉ. चित्रा जोशी
🔹 अस्थि रोग – डॉ. अनिल जोशी
🔹 दंत चिकित्सा – डॉ. देवाशीष सवाई, डॉ. योगेश्वरी
🔹 सर्जरी – डॉ. दिनेश चौहान
🔹 यूरोलॉजी – डॉ. मनोज विश्वास
🔹 त्वचा एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ भी उपलब्ध रहेंगे।

इस कैम्प में लगभग 265 प्रकार की जांचें पूरी तरह नि:शुल्क की जाएंगी, ताकि पत्रकारों को हर आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा एवं परामर्श एक ही स्थान पर मिल सके।

मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि ऐसे कैम्प भविष्य में भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि पत्रकारों को समय-समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती रहें और वे अपने कार्य में पूरी ऊर्जा के साथ जुटे रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top