Breaking News
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
दिवाली के मौके पर OTT पर होगा मनोरंजन का डबल धमाका, इस हफ्ते रिलीज होंगी नई फिल्में और वेब सीरीज
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर में बंद मकान में चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, 12 हजार रुपये और मोबाइल के साथ आरोपी गिरफ्तार

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्यधाम निर्माण कार्यों का निरीक्षण

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया सैन्यधाम निर्माण कार्यों का निरीक्षण

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियालगांव स्थित निर्माणाधीन सैन्यधाम के कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्री जोशी ने अंतिम चरण में चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय जायजा लेते हुए सैन्य धाम के लोकार्पण से पूर्व कि सभी आवश्यक कार्य तथा तैयारियां पूर्ण करने के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने कहा कि 09 नवम्बर को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित उत्तराखंड दौरे के दौरान सैन्यधाम का लोकार्पण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि यह धाम सैनिकों के सम्मान का प्रतीक है और शीघ्र ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा।

सैनिक कल्याण मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देशभर में विभिन्न सैन्य स्मारकों का अध्ययन करने के बाद इसे सबसे भव्य और अद्वितीय रूप में विकसित किया गया है।
उन्होंने कहा कि भारत की सेना में बाबा हरभजन सिंह और बाबा जसवंत सिंह की पूजा की जाती है, उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सैन्यधाम में म्यूजियम, थियेटर और लाइट एंड साउंड शो जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिनके माध्यम से वीर शहीदों की गाथाएं और पराक्रम प्रदर्शित किए जाएंगे। मंत्री जोशी ने कहा कि लोकार्पण के बाद जिस प्रकार लोग चारधाम यात्रा के लिए आते हैं, उसी प्रकार लोग हमारे वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने और उनकी वीरता जानने के लिए सैन्यधाम अवश्य आएंगे।

इस अवसर पर अपर सचिव श्याम सिंह, उपनिदेशक विंग कमांडर (सेनि) निधि बधानी, परियोजना निदेशक रविंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top