Breaking News
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
अमेरिका-ईरान तनाव फिर चरम पर, तेल टैंकरों पर हमले के बाद बढ़ा टकराव
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘हैवान’ को सेंसर बोर्ड की हरी झंडी, 11 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश
लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश

वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का टीजर जारी, इस बार आर या पार की होगी लड़ाई

वेब सीरीज मिर्जापुर 3 का टीजर जारी, इस बार आर या पार की होगी लड़ाई

अमेजन प्राइम वीडियो पिछले दो हफ्ते से मिर्जापुर 3 के पोस्टर और वीडियो के जरिए इसकी रिलीज डेट को लेकर लगातार दर्शकों को हिंट दे रहा है। इसी बीच अब मेकर्स ने हाल ही में मिर्जापुर 3 का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें पहले के दो सीजन से भी ज्यादा  खौफ और भौकाल देखने को मिल रहा है।सामने आए टीजर ने दर्शकों का दिल और दिमाग झकझोर कर रख दिया है।

मिर्जापुर 3 के टीजर की शुरुआत जंगल में शेरों की झलकियों से होती है और बैकग्राउंड में बाउजी कुलभूषण खरबंदा की आवाज सुनाई दे रही है। जो सीरीज के सभी स्टारकास्ट की तुलना किसी न किसी जानवर से करते हुए दिखाई दे रहे हैं। शेर से भिडऩे के लिए इस बार जंगल में जंगली बिल्लियां चालाक लोमडिय़ां और तूफानी चीता तैयार है। इन सभी की नजरें मिर्जापुर के सिंहासन पर है। ट्रेलर में अपना दबदबा कायम रखने के लिए कहानी का हर किरदार नए दांव-पेंच लगाता नजर आ रहा है। अब देखने ये दिलचस्प होगा कि जंगली बिल्ली, चालाक लोमड़ी का रास्ता काट पाने में कितनी सफल होंगी, ये देखने के लिए आपको जुलाई तक का इंतजार करना होगा। फिलहाल मिर्जापुर 3 के टीजर ने आते ही सोशल मीडिया पर घमासान मचा दिया है। फैंस टीजर को काफी पंसद कर रहे हैं। टीजर रिलीज ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है।

वहीं टीजर के साथ ही मिर्जापुर 3 सीरीज़ का प्रीमियर डेट भी सामने आ गया है। 10 एपिसोड की इस सीरीज़ का प्रीमियर 5 जुलाई को भारत और दुनिया भर में होने जा रहा है। एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और क्रिएट की गई इस क्राइम-थ्रिलर सीरीज़ को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, जिसका निर्देशन गुरमीत सिंह और आनंद अय्यर ने किया है। इस सीरीज़ में पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, श्वेता त्रिपाठी शर्मा,अंजुम शर्मा, प्रियांशु पेन्युली, हर्षिता शेखर गौड़, राजेश तैलंग, रसिका दुगल, विजय वर्मा, ईशा तलवार,  शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और मनु ऋषि चड्ढा सहित कई शानदार कलाकारों ने अहम किरदार निभाए हैं।  वहीं आपको बता दें कि मिर्जापुर का पहला सीजन 2018 में और दूसरा सीजन का प्रीमियर अक्टूबर 2020 में हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। वहीं अब फैंस इस शो के तीसरे सीजन को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top