Breaking News
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल
यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज़, 21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ का ट्रेलर रिलीज़, 21 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

फरहान अख्तर की आगामी वॉर बेस्ड फिल्म ‘120 बहादुर’ का दमदार ट्रेलर सामने आ गया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्सुकता थी, टीज़र और गाने आने के बाद अब ट्रेलर ने मूवी को लेकर हाइप और बढ़ा दी है। मेकर्स ने फिल्म रिलीज से थोड़े समय पहले ही ट्रेलर ड्रॉप किया है, जिसमें 1962 की लड़ाई और भारतीय जवानों के जज़्बे को एक बार फिर बड़े परदे पर जीवंत होते देखा जा सकता है।

अमिताभ बच्चन ने किया नैरेशन

ट्रेलर की शुरुआत अमिताभ बच्चन की वॉइस ओवर के साथ होती है। वो बताते हैं कि कभी भारत चीन को भाई की तरह मानता था, लेकिन 1962 की धोखेबाज़ी ने तस्वीर साफ कर दी। इस ओपनिंग नैरेशन से ही ट्रेलर की टोन सेट हो जाती है कि कहानी सिर्फ युद्ध की नहीं, बल्कि भरोसे के टूटने की भी है।

ट्रेलर में शौर्य की झलक

करीब 2 मिनट 48 सेकंड के इस ट्रेलर में रेजांग ला की ऐतिहासिक लड़ाई को तीखे विजुअल्स और हाई इमोशन के साथ दिखाया गया है। भारतीय सेना के सिर्फ 120 जवान किस तरह हजारों चीनी सैनिकों से भिड़ गए, इस सच्ची घटना को इमोशनल मोमेंट्स, पावरफुल डायलॉग्स और एक्शन सीन की मदद से दर्शाया गया है। राशी खन्ना इसमें मेजर शैतान सिंह भाटी की पत्नी की भूमिका में नज़र आ रही हैं, जिससे फिल्म में सैनिकों के निजी जीवन का भी एंगल जुड़ता दिख रहा है।

रेजांग ला की लड़ाई की कहानी

फिल्म पूरी तरह उस ऐतिहासिक घटना पर आधारित है, जब 1962 के युद्ध में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों ने मेजर शैतान सिंह भाटी की अगुवाई में 3000 से अधिक चीनी सैनिकों का सामना किया था। इस लड़ाई में इन जवानों ने अंतिम सांस तक चौकी की रक्षा की थी। फिल्म में फरहान अख्तर खुद मेजर शैतान सिंह के किरदार में नजर आएंगे।

रिलीज डेट और टीम

‘120 बहादुर’ 21 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन रजनीश घई ने किया है। फरहान अख्तर और राशी खन्ना इसमें मुख्य किरदार निभा रहे हैं और फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। हाल ही में एल्बम लॉन्च में जावेद अख्तर ने अपने बेटे की इस फिल्म की तारीफ भी की थी।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top