Breaking News
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लॉन्च किया ‘थर्मल परियोजनाओं का ऑनलाइन निगरानी पोर्टल’ (प्रॉम्प्ट)

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने लॉन्च किया ‘थर्मल परियोजनाओं का ऑनलाइन निगरानी पोर्टल’ (प्रॉम्प्ट)

नई दिल्ली। केंद्रीय विद्युत, आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में ‘थर्मल परियोजनाओं का ऑनलाइन निगरानी पोर्टल’ (प्रॉम्प्ट) लॉन्च किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में बढ़ती आर्थिक गतिविधियों के लिए बिजली एक प्रमुख कारक है। इसके चलते बिजली की मांग में वृद्धि हो रही है, और इसलिए जारी योजनाओं और थर्मल परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रॉम्प्ट पोर्टल के शुभारंभ से बिजली क्षेत्र में पारदर्शी, समन्वित और प्रभावी कामकाज संभव हो सकेगा।

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) लगातार निर्माण स्थलों के दौरे, डेवलपर्स के साथ बातचीत और हितधारकों के साथ समीक्षा बैठकों के जरिए निर्माणाधीन बिजली परियोजनाओं की प्रगति की निगरानी कर रहा है। इन प्रयासों का मुख्य उद्देश्य परियोजनाओं का समय पर संचालन सुनिश्चित करना और महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान करना है। इस दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाते हुए और डेवलपर्स को डिजिटल निगरानी प्रक्रिया की ओर ले जाने के लिए प्रॉम्प्ट पोर्टल विकसित किया गया है। इस पोर्टल को विकसित करने में एनटीपीसी ने मदद की है।

प्रॉम्प्ट पोर्टल की मुख्य विशेषताएं और लाभ इस प्रकार हैं

रियल टाइम ट्रैकिंग और विश्लेषण: पोर्टल परियोजना निष्पादन के सभी पहलुओं की निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत मंच प्रदान करता है, जिससे संभावित मुद्दों की त्वरित पहचान और समाधान संभव हो सके।

पारदर्शिता और जवाबदेही: पोर्टल निगरानी प्रक्रिया को डिजिटल बनाकर परियोजना प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित करता है, जिससे समय पर मुद्दों का समाधान, लागत में कमी और दक्षता में वृद्धि होती है।

संसाधन अनुकूलन: पोर्टल पूर्वानुमानित संसाधन उपलब्धता का समर्थन करता है, जिससे देश की बिजली की मांग को उचित मूल्य पर पूरा करने में मदद मिलती है और उपभोक्ता लाभान्वित होते हैं।

विद्युत मंत्रालय ने पोर्टल की कार्यक्षमता से हितधारकों को परिचित कराने के लिए सभी परियोजना डेवलपर्स के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए हैं। इसके परिणामस्वरूप अधिकांश डेवलपर्स ने मासिक आधार पर पोर्टल में डेटा दर्ज करना शुरू कर दिया है, जिससे निगरानी प्रक्रिया में सुधार हुआ है।

मंत्री मनोहर लाल ने इस अवसर पर कहा कि विद्युत मंत्रालय भारत के बिजली क्षेत्र की दक्षता, पारदर्शिता और प्रभावशीलता को बढ़ाने वाले अभिनव डिजिटल समाधानों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे सभी के लिए विश्वसनीय और सस्ती बिजली सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top